Total Users- 1,159,664

spot_img

Total Users- 1,159,664

Monday, February 16, 2026
spot_img

ईरान ने ‘जय हिन्द’ बोलकर अपना स्टैंड क्लियर किया, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- धन्यवाद

भारत के विदेश मंत्री की बातचीत ईरान के विदेश मंत्री से हुई है। ईरान के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर को मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी है। इस बातचीत के बारे में खुद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके लिखा है कि आज दोपहर ईरान के विदेश मंत्री अरागची से बात की। मौजूदा जटिल स्थिति में ईरान के दृष्टिकोण और सोच को साझा करने के लिए उनकी सराहना करता हूं। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने में मदद करने के लिए उनका (अराघची को) धन्यवाद दिया। यानी की ईरान ने अपना स्टैंड फोन करके भारत को साफ तौर पर क्लियर कर दिया है। ईरान ने पूरे मामले की जानकारी दी है। ईरान और इजरायल के बीच जब जंग हुआ तो उसमें आखिरकार अमेरिका कूद पड़ा और उसके बाद हालात बिगड़ गए।

हालांकि रविवार सुबह अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बमबारी के बाद ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष बढ़ गया था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ईरान और इजराइल के बीच युद्ध विराम की घोषणा की। युद्ध विराम कायम होता दिखाई दे रहा है। लेकिन ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका की बमबारी ने ईरान और पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। इस मामले में भारत भी लगातार कह रहा था कि स्थिति चिंताजनक है और ईरान व इजरायल दोनों ही उनके मित्र देश हैं। ऐसे में दोनों देशों को अगर बातचीत करनी है तो भारत उसमें अपनी भूमिका निभा सकता है।

इतना ही नहीं दोनों देशों से भारत ने दोनों देशों से डिस्क्लेशन की अपील की थी और कहा था कि दोनों देश बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए अपने मसले को सुलझा ले। यही ज्यादा बेहतर होगा। हालांकि ईरान बार बार कह रहा है कि वो अपना परमाणु कार्यक्रम बंद नहीं करेगा। वहीं अमेरिका और इजरायल इस बात पर अडिग हैं कि ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम को बंद करना ही होगा। यही सब तनाव के कारण लगातार स्थिति बिगड़ती चली गई और मामला युद्ध तक चला गया।

More Topics

हरियाणा में 12 लोगों की मौत, क्या दूषित पानी बन रहा है काल?

हरियाणा के पलवल जिले के चायंसा में 15 दिनों...

केंदा व्यपवर्तन और सल्का नवागांव उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 7.15 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर। छत्तीसगढ़-शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बिलासपुर जिले के...

राज्यपाल के गोद ग्राम टेमरी के ग्रामीणों ने किया लोकभवन का भ्रमण

राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर लोकभवन की गतिविधियों...

लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन

-अलका चंद्राकर और वैशाली रायकवार की प्रस्तुतियों ने देर...

समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अन्नदाता भाइयों-बहनों की समृद्धि ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता...

इसे भी पढ़े