Total Users- 1,204,604

spot_img

Total Users- 1,204,604

Saturday, April 18, 2026
spot_img

असम राइफल्स के जवानों को भी सेना के बराबर वेतन-पेंशन?

असम राइफल्स में काम कर रहे जवानों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार को आदेश देते हुए डेडलाइन थमाई है कि वह असम राइफल्स में काम कर रहे जवानों और भारतीय सेना में काम कर रहे जवानों के वेतन की बराबरी के मुद्दे पर तीन महीने के अंदर फैसला करे।

असम राइफल्स एक्स-सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन बनाम यूनियन ऑफ इंडिया और अन्य के मामले की सुनवाई करते हुए सोमवार को जस्टिस दिनेश मेहता और जस्टिस विमल कुमार यादव की डिवीजन बेंच ने दो टूक कहा कि केंद्र सरकार असम राइफल्स के जवानों के भारतीय सेना और केंद्रीय बलों के वेतन और पेंशन की बराबरी के मुद्दे पर तुरंत फैसला ले।

पीठ ने ये भी कहा कि असम राइफल्स एक्स-सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन (याचिकाकर्ता) केंद्र सरकार के सामने एक रिप्रेजेंटेशन देगी, जिसमें दोनों फोर्स के सैलरी और पेंशन बेनिफिट्स के बीच अंतर को हाईलाइट किया जाएगा।

कोर्ट ने कहा कि इस आवेदन पर तीन महीने के अंदर केंद्र सरकार को फैसला करना होगा। कोर्ट ने कहा कि जब तीसरे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू थीं, तब असम राइफल्स के जवानों को भारतीय सेना के जवानों के बराबर दर्जा दिया गया था। हालांकि, चौथे वेतन आयोग के साथ वेतन और पेंशन में अचानक बदलाव आ गया, जब पैरामिलिट्री फोर्स को इस बराबर दर्जे से बाहर कर दिया गया।

More Topics

सबसे बड़ी खबर: 49 दिन बाद पूरी तरह खोला गया होर्मुज स्ट्रेट

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने शुक्रवार को घोषणा...

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को घेरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा...

प्रशासन क़ी त्वरित कार्रवाई से मकान में लगे आग पर पाया काबू

पीड़ित परिवार को तत्काल पहुंचाया आर्थिक सहायता राशि का...

इसे भी पढ़े