असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी पत्नी के पासपोर्ट से जुड़े कांग्रेस के दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए इनमें कई गड़बड़ियां गिनाई हैं।
सरमा ने स्पष्ट किया कि वह और उनकी पत्नी कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे और उन पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कांग्रेस के दावों में छह बड़ी गलतियां उजागर कीं। इनमें नाम, यूएई आईडी और राष्ट्रीयता से जुड़ी जानकारियों में भारी बेमेल होना शामिल है।
सरमा ने इन दस्तावेजों को डिजिटल हेरफेर का एक भद्दा और घटिया प्रयास करार दिया।


