Total Users- 1,171,212

spot_img

Total Users- 1,171,212

Saturday, March 14, 2026
spot_img

अमित शाह के बयान से सहयोगी दल में क्यों मची खलबली

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के रणनीतिकारों में अहम रोल निभाने वाले अमित शाह की ओर से तमिलनाडु में गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में अन्नाद्रमुक महासचिव ई के पलानीस्वामी (EPS) के नाम का उल्लेख नहीं किए जाने और इसके बावजूद राज्य में एनडीए गठबंधन की सरकार बनाने की बात दोहराने से राज्य के प्रमुख विपक्षी दल और भाजपा के साथी दल AIADMK में बेचैनी का माहौल है।

यह दूसरी बार है, जब गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि आगामी चुनावों के बाद तमिलनाडु में NDA की सरकार बनेगी, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी साझेदार होगी। इससे पहले उन्होंने 8 जून को मदुरै में भी पार्टी की कोर ग्रुप बैठक को संबोधित करते हुए इसी तरह का बयान दिया था। करीब एक पखवाड़े के अंदर दूसरी बार इस तरह का बयान देने से AIADMK में खलबली मच गई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और AIADMK महासचिव ई के पलानीस्वामी भी अब शाह के ऐसे बयानों से नाराज बताए जा रहे हैं।

More Topics

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जिले...

नवागढ़ की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार सजग

-संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए सर्वेक्षण...

इसे भी पढ़े