Total Users- 1,171,211

spot_img

Total Users- 1,171,211

Saturday, March 14, 2026
spot_img

अपहरण केस में पूजा खेडकर की मां ने पुलिस के साथ की बदसलूकी, क्या है पूरा मामला

आईएएस की नौकरी गंवा चुकी पूजा खेडकर और उनका परिवार एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार मामला एक ट्रक ड्राइवर के अपहरण का है। इस मामले में पुलिस जब पूजा खेडकर के पुणे स्थित घर पहुंची तो वहां उनकी मां, मनोरमा खेडकर ने पुलिस के साथ बदसलूकी की। इस बारे में एक्स पर कुछ नए वीडियो और दावे सामने आए हैं। इन दावों के मुताबिक अपहरण मामले में मनोरमा खेडकर ने पुलिस के साथ सहयोग नहीं किया। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है जिस गाड़ी में ट्रक ड्राइवर का अपहरण किया गया था, उसे लेकर पूजा खेडकर के पिता और उसकी मां घर से फरार हो गए हैं। यह गाड़ी पूजा खेडकर के परिवार के नाम पर ही रजिस्टर्ड है।

क्या है मामला
पूरा मामला एक ड्राइवर के अपहरण से जुड़ा है। पुणे में एक एक चौराहे पर मिक्सर ट्रक की एक कार से टक्कर हो गई थी। कार वालों ने जबरन ट्रक ड्राइवर को अपने साथ बिठा लिया और घर पर कैद कर लिया। जांच में सामने आया कि यह कार पूजा खेडकर के परिवार की थी। जब पुलिस पूजा खेडकर के घर पहुंची तो वहां से ड्राइवर को बरामद कर लिया गया। हालांकि पूजा की मां मनोरमा ने पुलिस के साथ काफी बदसलूकी थी। बताया जाता है कि पुलिस ने पूजा के घर से ड्राइवर को निकाल लिया था। लेकिन जिस कार से उसका अपहरण किया गया था, वह अभी भी वहीं पर थी।

More Topics

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जिले...

नवागढ़ की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार सजग

-संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए सर्वेक्षण...

इसे भी पढ़े