Total Users- 1,198,882

spot_img

Total Users- 1,198,882

Sunday, April 12, 2026
spot_img

राजनाथ सिंह के बयान पर पाक का पलटवार, अगला युद्ध केवल सीमा तक सीमित नहीं रहेगा

पाकिस्तान की ओर से भारत को दी जाने वाली धमकियों की फेहरिस्त में अब कोलकाता का नाम भी शामिल हो गया है। हमेशा की तरह, ये धमकियां बिना किसी ठोस सबूत के और केवल बड़े-बड़े दावों के आधार पर दी गई हैं।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को चेतावनी दी कि भविष्य में होने वाला कोई भी युद्ध केवल सीमा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भारत के काफी अंदर तक पहुंच सकता है। उन्होंने विशेष रूप से कोलकाता को संभावित निशाना बताया।

फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन’ का बिना सबूत आरोप
सियालकोट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ख्वाजा आसिफ ने कहा, ‘अगर इस बार भारत कोई फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन करने की कोशिश करता है, तो इंशाअल्लाह, हम जवाब को कोलकाता तक ले जाएंगे।

‘आसिफ ने बिना किसी प्रमाण के दावा किया कि उन्हें एक साजिश के संकेत मिले हैं, जिसमें भारत अपने ही लोगों या हिरासत में मौजूद पाकिस्तानियों का इस्तेमाल कर सकता है और इसका इल्जाम आतंकवाद पर मढ़ सकता है।

घरों में घुसकर हमला करेंगे
धमकी का लहजा और कड़ा करते हुए आसिफ ने कहा कि टकराव का अगला दौर पिछले सभी मुकाबलों से कहीं ज्यादा गंभीर होगा। उन्होंने कहा, ‘अगर उन्होंने दोबारा ऐसी कोशिश की, तो उन्हें पहले से भी ज्यादा शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी। इस बार टकराव सिर्फ 200-250 किलोमीटर तक सीमित नहीं रहेगा। हम उनके इलाके में घुसेंगे और उनके अपने घरों के अंदर घुसकर उन पर हमला करेंगे।’

More Topics

जानें कैसे टमाटर को ताज़ा रखने के लिए सही स्टोरिंग करें

गर्मी के मौसम में खाने की चीज़ें जल्दी खराब...

आर्टेमिस ।। मिशन सफल : धरती पर सुरक्षित लौटे चारों अंतरिक्ष यात्री

नासा का आर्टेमिस ।। मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया...

इसे भी पढ़े