Total Users- 1,160,567

spot_img

Total Users- 1,160,567

Thursday, February 19, 2026
spot_img

मोरक्को में बकरीद से पहले बकरे की कुर्बानी पर रोक, जनता में जबरदस्त आक्रोश

मुस्लिम देश मोरक्को में ईद-उल-अजहा से पहले सरकार के एक फैसले ने देशभर में हड़कंप मचा दिया है। किंग मोहम्मद VI ने शाही फरमान में इस साल कुर्बानी के बकरे पर रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद देशभर में बकरों की खोज के लिए छापेमारी की जा रही है। इस फैसले से देशभर में बवाल मचा हुआ है।

मोरक्को किंग ने “आर्थिक और स्वास्थ्य कारणों” का हवाला देकर इस्लामी परंपरा को रद्द करने का आदेश दिया है। इस फैसले के बाद पुलिस ने कई शहरों और इलाकों में घर-घर छापेमारी कर लोगों के बकरे जब्त कर लिए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरक्षाबल घरों से बकरों को ले जा रहे हैं। इस घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।

इस फैसले की क्या वजह
राजा मोहम्मद VI ने कहा कि वो “बकरीद पर जनता की ओर से कुर्बानी करेंगे”, लेकिन लोगों ने इसे अपमानजनक और धार्मिक आस्था का मजाक बताया। आलोचकों का कहना है कि यह फैसला महंगाई और सरकारी विफलता को छिपाने की एक चाल है। किंग ने लोगों से बकरीद पर लोगों से संयम बरतने की अपील की है। उधर, देश में इस्लामी विद्वानों ने इसे धार्मिक अधिकारों का हनन और जनता की धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बताया है।

More Topics

खैर लकड़ी की अंतर्राज्यीय तस्करी का भंडाफोड़

चांपा के गुप्त गोदाम पर छापा, वन विभाग की...

प्रधानमंत्री आवास योजना: साकार हुआ रामकुमार का पक्के घर का सपना

कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, सम्मानजनक जीवन की...

मुख्यमंत्री ने ‘विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा’ का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के...

इसे भी पढ़े