Total Users- 1,159,668

spot_img

Total Users- 1,159,668

Monday, February 16, 2026
spot_img

भारत का राफेल गिराने की बात पर डसॉल्ट CEO ने कहा, यह पाकिस्तान का फर्जी प्रोपोगैंडा

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तानी आतंकवादियों के ऊपर ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया था। इसके तुरंत बाद ही पाकिस्तान ने दावा किया था कि इस ऑपरेशन के दौरान उसने भारत के कई राफेल फाइटर जेट्स और अन्य जहाजों को गिरा दिया है। अब पाकिस्तान के इस दावे को लेकर राफेल का निर्माण करने वाली कंपनी डसॉल्ट एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपियर का बयान सामने आया है। ट्रैपियर ने पाकिस्तान के इस दावे को पूरी तरह से ‘गलत’ करार देते हुए खारिज कर दिया है।

फ्रांसीसी मैग्जीन चैलेंजेस से बात करते हुए ट्रेपियर ने पाकिस्तानी दावे को सीधी तरह से खारिज किया। उन्होंने कहा, “भारतीयों ने इस मामले में हमसे संपर्क नहीं किया है, इसलिए हमें यह ठीक से नहीं पता कि वहां क्या हुआ है.. लेकिन जहां तक राफेल के गिरने की बात है तो हम यह पहले से ही जानते हैं कि यह पाकिस्तान का एक फर्जी प्रोपोगैंडा है।”

राफेल जेट के प्रदर्शन को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर भी ट्रैपियर ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जब कोई लड़ाकू विमान अपने मिशन पर जाता है तो उसकी क्षमता को उसके द्वारा मिशन को पूरा करने की काबिलीयत के आधार पर मापा जाता है न कि केवल उसके नुकसान की वजह से। उन्होंने कहा, “फिलहाल इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा रहा है लेकिन जब सच्चाई सामने आएगी तो कुछ लोगों को इससे आश्चर्य हो सकता है।”

ऐतिहासिक युद्धों में विमानों के उद्देश्यों पर बात करते हुए ट्रेपियर ने कहा, “दूसरे विश्व युद्ध के दौरान किसी ने भी यह दावा नहीं किया था कि मित्र राष्ट्रों ने अपने बहुत से सैनिक खो दिए हैं इसलिए वह भी युद्ध हार गए हैं.. ऐसा नहीं है न ही ऐसा होता है। क्योंकि अंततः यह देखा जाता है कि क्या हमारा मिशन पूरा हुआ या फिर नहीं।”

More Topics

हरियाणा में 12 लोगों की मौत, क्या दूषित पानी बन रहा है काल?

हरियाणा के पलवल जिले के चायंसा में 15 दिनों...

केंदा व्यपवर्तन और सल्का नवागांव उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 7.15 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर। छत्तीसगढ़-शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बिलासपुर जिले के...

राज्यपाल के गोद ग्राम टेमरी के ग्रामीणों ने किया लोकभवन का भ्रमण

राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर लोकभवन की गतिविधियों...

लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन

-अलका चंद्राकर और वैशाली रायकवार की प्रस्तुतियों ने देर...

समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अन्नदाता भाइयों-बहनों की समृद्धि ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता...

इसे भी पढ़े