पाकिस्तान ‘वैश्विक शांति का गारंटर’ और एक ‘जिम्मेदार राष्ट्र’-प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि पाकिस्तान अब एक ‘‘जिम्मेदार’’ राष्ट्र के रूप में पहचाना जाता है, जो न केवल अपनी रक्षा करना जानता है, बल्कि “वैश्विक शांति और स्थिरता की गारंटी देने वाला’’ बनकर भी उभरा है। ‘मारका-ए-हक’ के एक साल पूरे होने पर शनिवार देर रात प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी संदेश में शहबाज शरीफ ने शत्रुता के दौरान सशस्त्र बलों द्वारा निभायी गयी भूमिका की सराहना की।

पाकिस्तान ने पिछले वर्ष भारत के साथ हुए चार दिन के संघर्ष को ‘मारका-ए-हक’ नामक दिया था। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों के मारे जाने के बाद भारत ने पिछले वर्ष छह-सात मई की दरमियानी रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था।

इसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढांचों के नौ ठिकानों पर हवाई हमले किए गए थे, जिनमें कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए थे। इस कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच तनाव तेजी से बढ़ गया था। पाकिस्तान ने जवाबी हमले किए थे। हालांकि भारतीय सेना ने उनमें से अधिकांश को विफल कर दिया था। दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच हॉटलाइन पर हुई बातचीत के बाद 10 मई को सैन्य कार्रवाइयों को रोकने पर सहमति बनने के साथ संघर्ष समाप्त हुआ था।

शहबाज शरीफ ने कहा कि थल, जल, वायु और साइबर क्षेत्रों में पाकिस्तान की सेनाओं के समन्वित जवाब ने देश की रक्षा क्षमताओं और राष्ट्रीय संकल्प को मजबूत किया। उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी आक्रामकता का ‘‘तत्काल, उचित और हर स्तर पर जवाब’’ दिया जाएगा।

More Topics

छ. ग. राज्य महिला आयोग द्वारा 49 मामलों की जनसुनवाई

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा 18 जून को दुर्ग...

’हाइपरटेंशन माह का समापन : बस्तर के नारायणपुर से उठी ‘साइलेंट किलर’ के खिलाफ बड़ी आवाज’

जी.एन.एम. छात्राओं और डॉक्टरों ने संभाली कमान’ रायपुर। उच्च रक्तचाप,...

छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में 28 अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र की...

राष्ट्रीय स्तर पर नृत्य संगीत में दुर्ग का नाम रोशन

छत्तीसगढ़ के दुर्ग की मेधावी छात्राओं ने देहरादून में...

खरीदी व ट्रेवल पर नया पैन कार्ड नियम

आयकर विभाग के नियमों के अनुसार, 2 लाख से...

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने मोदी सरकार की विदेश नीति को ‘झटका’ करार दिया

गुरुवार को कांग्रेस ने US-ईरान शांति समझौते पर हस्ताक्षर...

इसे भी पढ़े