नीदरलैंड ने भारत को लौटाई चोल काल की ये धरोहर

नीदरलैंड ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से सदियों पुरानी अनैमंगलम तांबे की प्लेटें (ताम्रपत्र) भारत को वापस सौंप दीं. यह औपनिवेशिक काल के दौरान ले जाई गई सांस्कृतिक विरासतों की वापसी में एक बड़ा कदम है. ये प्लेटें चोल काल की है. इन दुर्लभ शिलालेखों की वापसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच देशों की यात्रा के हिस्से के रूप में नीदरलैंड के दौरे के दौरान हुई.

नीदरलैंड में ‘लीडेन प्लेट्स’ के नाम से भी जाने जाने वाले ये तांबे के शिलालेख चोल राजवंश अहम अभिलेखों में से हैं. ये एक शताब्दी से अधिक समय से डच के कब्जे में थे. इसे लीडेन यूनिवर्सिटी में रखा हुआ था. यह वापसी भारत और डच सरकार के बीच सालों की राजनयिक चर्चाओं के बाद हुई है.

अनैमंगलम ताम्रपत्र क्या हैं?

ये ताम्रपत्र 985 और 1014 ईस्वी के बीच सम्राट राजराज चोल प्रथम के शासनकाल के हैं. इतिहासकार इन्हें तमिल विरासत का एक अहम हिस्सा मानते है. भारत से बाहर संरक्षित चोल काल के शिलालेखों के सबसे बेहतरीन उदाहरणों में से एक मानते हैं.

अभिलेखों में नागापट्टिनम में एक बौद्ध मठ, चूड़ामणि विहार को दिए गए भूमि राजस्व और करों के अनुदान का उल्लेख है. इस मठ को इंडोनेशिया के श्रीविजय साम्राज्य के शासक श्री मार विजयोतुंग वर्मन ने बनवाया था.

More Topics

छ. ग. राज्य महिला आयोग द्वारा 49 मामलों की जनसुनवाई

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा 18 जून को दुर्ग...

’हाइपरटेंशन माह का समापन : बस्तर के नारायणपुर से उठी ‘साइलेंट किलर’ के खिलाफ बड़ी आवाज’

जी.एन.एम. छात्राओं और डॉक्टरों ने संभाली कमान’ रायपुर। उच्च रक्तचाप,...

छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में 28 अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र की...

राष्ट्रीय स्तर पर नृत्य संगीत में दुर्ग का नाम रोशन

छत्तीसगढ़ के दुर्ग की मेधावी छात्राओं ने देहरादून में...

खरीदी व ट्रेवल पर नया पैन कार्ड नियम

आयकर विभाग के नियमों के अनुसार, 2 लाख से...

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने मोदी सरकार की विदेश नीति को ‘झटका’ करार दिया

गुरुवार को कांग्रेस ने US-ईरान शांति समझौते पर हस्ताक्षर...

इसे भी पढ़े