Total Users-

1,227,306

spot_img

Total Users-

1,227,306
Thursday, May 21, 2026
spot_img

ट्रेड वॉर को ख़त्म करने के अमेरिका के बुलावे को चीन ने क्यों ठुकरा दिया ?

टैरिफ वॉर, युद्ध और वैश्विक खींचतान के बीच दुनिया की दो बड़ी आर्थिक महाशक्तियों (अमेरिका और चीन) के राष्ट्रपति यानी डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की संभावित मुलाकात पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। कुछ हफ्तों से ये चर्चा चल रही है कि दोनों नेता टैरिफ पर तकरार खत्म करने के लिए मुलाकात कर सकते हैं और ट्रेड वॉर को खत्म कर सकते हैं लेकिन अब इसमें ट्विस्ट आ गया है। चीन ने इस तरह की मुलाकात से इनकार कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अब चीनी राष्ट्रपति अमेरिकी समकक्ष से मिलने को इच्छुक नहीं हैं। पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अधिकारी रश दोशी के हवाले से न्यूजवीक ने बताया है कि यूक्रेन और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपतियों के साथ वाइट हाउस में हुए खराब व्यवहार और हालिया विवादों का हवाला देते हुए बीजिंग शी जिनपिंग को इस जोखिम में डालना नहीं चाह रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप का व्यवहार संभावित रूप से शर्मनाक या अप्रत्याशित मुठभेड़ का जोखिम बढ़ा सकता है। इसलिए दोनों नेताओं के बीच मीटिंग संभव नहीं है।

More Topics

जिला चिकित्सालय सूरजपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात

-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अत्याधुनिक सीटी स्कैन...

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 40% आटा मिलें बंद,रोटी का गंभीर संकट

पाकिस्तान के रावलपिंडी-इस्लामाबाद क्षेत्र में आटा मिल उद्योग गंभीर...

इसे भी पढ़े