Total Users- 1,198,879

spot_img

Total Users- 1,198,879

Sunday, April 12, 2026
spot_img

ट्रंप ने इशारा किया कि पाकिस्तान नहीं चीन के दखल से हुआ सीजफायर

अमेरिका और ईरान के बीच हुए दो सप्ताह के युद्धविराम के पीछे चीन की अहम कूटनीतिक भूमिका की चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि बीजिंग ने परदे के पीछे रहकर तेहरान को बातचीत के लिए राज़ी करने में सहयोग किया। हालांकि चीन ने सार्वजनिक तौर पर अपनी भूमिका की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स में उसके सक्रिय प्रयासों का उल्लेख किया गया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इशारा किया कि ईरान को वार्ता की टेबल तक लाने में चीन की भूमिका हो सकती है। इस विषय पर सवाल पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली है जिससे संकेत मिलता है कि चीन ने बातचीत शुरू करवाने में मदद की।

सीजफायर पर चीन की भी बड़ी भूमिका बताई जा रही है। चीन भी अमेरिका के साथ सुपर पावर देश है। वो कल ही साफ हुआ कि जो प्रस्ताव बहरीन ने रखा था यूनाइटेड नेशंस में इस बात को लेकर कि स्टेट ऑफ हार्मुज उसको किसी भी तरीके से खोला जाए और उसका वीटो चीन ने किया। रूस ने भी उस पर वीटो किया। लेकिन चीन को लेकर जो है इस पूरे युद्ध में एक खेल जो उभरा था कि जो ईरान ने घोषणा की थी कि जो वो वसूली करेंगे टैक्स लेंगे टोल लेंगे वो चाइनीस करेंसी में लेंगे और वो एक कोशिश थी चीन की तरफ से कि किस तरह से डॉलर की का जो वर्चस्व है वर्ल्ड इकनमी में उसको डेंट पहुंचाने के लिए क्या किया जाए।

More Topics

जानें कैसे टमाटर को ताज़ा रखने के लिए सही स्टोरिंग करें

गर्मी के मौसम में खाने की चीज़ें जल्दी खराब...

आर्टेमिस ।। मिशन सफल : धरती पर सुरक्षित लौटे चारों अंतरिक्ष यात्री

नासा का आर्टेमिस ।। मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया...

इसे भी पढ़े