Total Users- 1,160,580

spot_img

Total Users- 1,160,580

Thursday, February 19, 2026
spot_img

ट्रंप की अपील के बाद भी इजरायल और ईरान दोनों ने युद्धविराम की शर्तों का उल्लंघन किया

ईरान की राजधानी तेहरान में मंगलावर को दो धमाके होने की खबर है। विस्फोट उस समय हुए जब कुछ घंटे पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल से ईरान पर बमबारी न करने की अपील की थी। यह अपील मंगलवार को ही घोषित युद्धविराम के बाद की गई थी। ईरानी समाचार पत्रों एतेमाद और हम मिहान के अनुसार, तेहरान से लगभग 200 किलोमीटर कैस्पियन सागर के तट पर स्थित बाबोल और बाबोलसर शहरों में विस्फोटों की आवाज सुनी गई। इन क्षेत्रों में हवाई रक्षा प्रणालियां भी सक्रिय कर दी गईं। अभी तक विस्फोटों के कारणों या किसी नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह घटना क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच हुई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ समय पहले ही कहा कि इजरायल और ईरान दोनों ने युद्धविराम की शर्तों का उल्लंघन किया है। ट्रंप की ओर से प्रस्तावित युद्धविराम मंगलवार तड़के शुरू हुआ था, लेकिन इसके कुछ घंटों बाद ही इजरायल ने ईरान पर मिसाइल हमले करने का आरोप लगाया। ईरान की सरकारी मीडिया ने इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि उसने इजरायल पर कोई हमला नहीं किया। वहीं, ट्रंप ने दोनों पक्षों पर नाराजगी जताते हुए कहा, ‘मैं इजरायल से भी खुश नहीं हूं।’

More Topics

खैर लकड़ी की अंतर्राज्यीय तस्करी का भंडाफोड़

चांपा के गुप्त गोदाम पर छापा, वन विभाग की...

प्रधानमंत्री आवास योजना: साकार हुआ रामकुमार का पक्के घर का सपना

कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, सम्मानजनक जीवन की...

मुख्यमंत्री ने ‘विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा’ का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के...

इसे भी पढ़े