Total Users- 1,201,313

spot_img

Total Users- 1,201,313

Tuesday, April 14, 2026
spot_img

चमत्कार! सांपों से भरे कुएं में जिंदा दो दिन तक पड़ी रही महिला, जानें कैसे

चीन में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला जंगल में टहलने निकली थी। अचानक उसका पैर फिसला और वह झाड़ियों से छिपे एक संकरे कुएं में जा गिरी। कुएं में पानी के अलावा सांप और कीड़े-मकोड़े भी थे। वह दो दिन तक कुएं में ही पड़ी रही। इसके बाद भी सुरक्षित बाहर निकल आई। महिला ने बताया कि उसे सांपों ने कई जगह काटा। हालांकि सांप जहरीले नहीं थे इसलिए उसकी जान बच गई।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक घटना 13 सितंबर की है। फुजिया प्रांत में रहने वाली 48 साल की महिला जंगल में घूमने निकली थी। जब वह शाम तक घर नहीं लौटी तो लोगों ने ढूंढना शुरू किया। हताश होने पर घऱ वालों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद 15 सितंबर को पुलिस की टीम ने थर्मिल इमेजिंग और ड्रोन से महिला की तलाश शुरू की। घऱ वालों को इतनी जानकारी थी की वह जंगल की ही ओर गई थी।

54 घंटे से ज्यादा तक महिला की तलाश जारी रही। तभी रेस्क्यू टीम को किसी के पुकारने की धीमी आवाज सुनाई दी। टीम ने वहां जाकर देखा तो झाड़ियों के बीच एक संकरा कुआं था। झाड़ियां हटाई गई तो महिला दिखाई दी। महिला का गर्दन से ऊपर का हिस्सा ही पानी से बाहर था। उसने एक उंगली पत्थर के बीच फंसा रखी थी जो कि पीली पड़ गई थी। तत्काल झाड़ियां साफ की गईँ और फिर महिला को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

More Topics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 14 अप्रैल को उत्तर...

बलूचिस्तान के नोश्की में नागरिकों की आवाजाही पर कड़े प्रतिबंध

भारी चौकियों के साथ प्रवेश और निकास मार्गों को...

इसे भी पढ़े