Total Users- 1,136,966

spot_img

Total Users- 1,136,966

Monday, December 8, 2025
spot_img

कोलंबो में लोगों का गुस्सा! राहत सामग्री के नाम पर पाक ने श्रीलंका भेजा एक्सपायर सामान

श्रीलंका में चक्रवात ‘दित्वा’ से उत्पन्न बाढ़ और भूस्खलन की तबाही के बीच पाकिस्तान की ‘मानवीय सहायता’ एक अंतरराष्ट्रीय विवाद का कारण बन गई है। दरअसल पाकिस्तान ने श्रीलंका को जो राहत सामग्री भेजी उसमें कई आइटम एक्सपायर हो चुके थे। इससे कोलंबो में लोगों का गुस्सा भड़क उठा।

श्रीलंका के आपदा प्रबंधन और विदेश मामलों के अधिकारियों ने इसे ‘गंभीर चिंता’ का विषय बताते हुए पाकिस्तान से औपचारिक स्पष्टीकरण मांगा है। सोशल मीडिया पर इसे ‘सहायता कूटनीति का मजाक’ करार देते हुए व्यापक आलोचना हो रही है।

चक्रवात ‘दित्वा’ ने 28 नवंबर को श्रीलंका को बुरी तरह प्रभावित किया था, जिसमें 132 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, 176 लापता हैं और करीब 78,000 लोग विस्थापित हो चुके हैं। बाढ़ और भूस्खलन ने पूरे द्वीप राष्ट्र को हिला दिया है, खासकर कोलंबो के आसपास के इलाकों में ज्यादा नुकसान हुआ है।

इस आपदा के बीच पाकिस्तान ने ‘भाईचारे’ का दावा करते हुए तत्काल सहायता की घोषणा की थी। 29 नवंबर को पाकिस्तानी नौसेना का जहाज कोलंबो बंदरगाह पर पहुंचा, जिसमें कई टन राहत सामग्री लदी हुई थी। इसमें भोजन पैकेट, दवाएं, प्राथमिक चिकित्सा किट, सूखा राशन, तंबू और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं।

More Topics

इंडिगो संकट पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इंडिगो संकट पर तत्काल...

नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

कुनकुरी नगर को स्वास्थ्य के क्षेत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

लोकतांत्रिक ढांचे में कैग की सर्वाेच्च भूमिका – रमेन डेका

ऑडिट पखवाड़ा के समापन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर।...

इसे भी पढ़े