Total Users- 1,200,903

spot_img

Total Users- 1,200,903

Tuesday, April 14, 2026
spot_img

ऐसा है कि उषा चिलुकुरी के पति जेडी वेंस अमेरिका के उपराष्ट्रपति बन सकते हैं, जो भारत से जुड़ा है

दिल्ली/मिलवाउकी: विपरीत, डोनाल्ड ट्रंप ने बीते सोमवार को ओहायो के सीनेटर जेडी वेंस को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार चुना है। इस बार ट्रंप ने अपने कटु आलोचक और बाद में करीबी सहयोगी वेंस पर भरोसा जताया है।

“लंबे विचार-विमर्श करने और कई अन्य लोगों की प्रतिभाओं पर गौर करने के बाद मैंने फैसला किया है कि ग्रेट स्टेट ऑफ ओहायो के सीनेटर जेडी वेंस अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार हैं”, ट्रंप ने अपने ‘ट्रूथ सोशल’ नेटवर्क पर पोस्ट किया।जेडी वेंस ने डोनाल्ड ट्रम्प के उम्मीदवार के रूप में चुने जाने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रम्प के साथ चुनाव लड़ना वास्तव में सम्मान की बात बताई है। ट्रंप ने एक बार ऐसा किया है और फिर करेंगे।

जेडी का भारत से खास कनेक्शन

उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार जेडी वेंस ओहायो से सीनेटर हैं। लेकिन उनका भारत से भी खास कनेक्शन है। दरअसल, 39 साल के जेडी वेंस की पत्नी भारतीय मूल की हैं। जेडी वेंस की पत्नी का नाम उषा वेन्स यानी उषा चिलुकुरी है। उषा के माता पिता प्रवासी भारतीय हैं। इस बाबत न्यू यॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो, उषा वेंस का पालन-पोषण सैन डिएगो, कैलिफॉर्निया में हुआ है। उन्होंने येल लॉ स्कूल से पढ़ाई की है। यहीं पर उनकी मुलाकात जेडी वेंस से हुई थी।

यह जोड़ा साल 2014 में शादी के बंधन में बंधा और अब दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। साल 2014 में 2014 में दोनों ने शादी तो केंटकी में की थी। लेकिन फिर एक अलग समारोह में उन दोनों ने एक हिंदू रीति रिवाजों के तहत शादी की। आज इनके तीन बच्चे हैं। उषा सैन फ्रांसिस्को और वाशिंगटन, डी.सी में वकील के तौर पर फिलहाल काम करती हैं। उषा के करीबी बताते हैं वह भारतीय संस्‍कृति के काफी करीब रहती हैं।

जानकारी दें कि उषा चिलुकुरी के पिता आंध्र प्रदेश से हैं, जो सालों पहले कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में बस चुके थे। उषा का जन्म और पढ़ाई कैलिफोर्निया में ही हुई है।उषा के पिता एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं और मां एक जीवविज्ञानी हैं।

भारतवंशी के दामाद हैं जेडी वेंस

अब अगर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की फिर जीत होती है तो जेडी वेंस भी उपराष्ट्रपति बन जाएंगे और अगर ऐसा होता है तो फिर कमला हैरिस के बाद भारतीय मूल के निवासी एर परिवार के दामाद जेडी वेंस अमेरिका के उपराष्ट्रपति बनेंगे. अगर यह सच हुआ तो वेंस अमेरिकी इतिहास में दूसरे सबसे युवा उपराष्ट्रपति बन जाएंगे।

More Topics

बलूचिस्तान के नोश्की में नागरिकों की आवाजाही पर कड़े प्रतिबंध

भारी चौकियों के साथ प्रवेश और निकास मार्गों को...

पीएम मोदी ने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में कहा- हमारे देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को विज्ञान भवन में आयोजित...

दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक की घटना के बाद...

इसे भी पढ़े