Total Users- 1,156,538

spot_img

Total Users- 1,156,538

Saturday, February 7, 2026
spot_img

ईरान को शक, इजरायल के हमले के पीछे अमेरिका भी है ? ट्रंप ने किया इनकार

ईरान में शुक्रवार का दिन जुमे के चलते छुट्टी का होता है। लेकिन इजरायल ने इस दिन को उस पर हमले के लिए चुना और तड़के 3 बजे से ही मिसाइलों से अटैक कर दिया। इजरायल ने तेहरान के अलावा ईरान के परमाणु ठिकानों पर भी अटैक किए हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार ईरान के आर्मी चीफ मोहम्मद बाघेरी मारे गए हैं तो वहीं इस्लामिक रिवॉलूशनरी गार्ड्स के चीफ हुसैन सलामी की भी मौत हुई है। इस हमले ने ईरान को हिला दिया है और अमेरिका से उसकी बातचीत खटाई में पड़ गई है। ईरान का कहना है कि इजरायल के हमले के पीछे अमेरिका भी है, जिससे डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने इनकार किया है।

इस बीच ईरान ने इजरायल पर जवाबी ऐक्शन शुरू कर दिया है। इजरायली हमले के जवाब में ईरान ने 100 ड्रोन छोड़कर जवाबी ऐक्शन की कोशिश की है। वहीं इजरायल का कहना है कि उसने ईरान से भेजे गए 100 ड्रोन्स को आसमान में ही मार गिराया है। माना जा रहा है कि ईरान की ओर से इजरायल के इस हमले का जवाब दिया जाएगा और यह थोड़ा बड़ा भी हो सकता है। साफ है कि ड्रोन्स ही नहीं बल्कि मिसाइलों का इस्तेमाल भी ईरान की ओर से किया जा सकता है। इजरायल का कहना है कि हमने ईरान के कई ड्रोन्स को इंटरसेप्ट किया है और उन्हें अपनी वायु सीमा के बाहर ही मार गिराया है।

More Topics

India–Russia Relations डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर मॉस्को का दोटूक जवाब

“हमारे भारतीय दोस्त कभी नहीं बदलेंगे” भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को...

चुनाव हारकर अदालत नहीं जाएं उम्मीदवार: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने जन सूरज पार्टी के...

‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ में PM मोदी का संदेश: अंक नहीं, सर्वांगीण विकास है असली लक्ष्य

नई दिल्ली, शुक्रवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास...

PM Modi के भाषण पर Rahul Gandhi का पलटवार: “जो उचित समझो वही करो”

नई दिल्ली, कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता...

रायपुर : शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय फेस-2 का कार्य जल्द होगा प्रारंभ

रायपुर, नवा रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह...

बस्तर : आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम 2026

बस्तर की माटी की खुशबू और समृद्ध जनजातीय संस्कृति...

इसे भी पढ़े