Total Users- 1,200,884

spot_img

Total Users- 1,200,884

Tuesday, April 14, 2026
spot_img

 ईरान का दावा: कहा- हत्या शॉर्ट रेंज मिसाइल से हुई, इजरायल को ठहराया हमले का दोषी

इस्माइल हानिया की मौत को लेकर पश्चिमी मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया कि उनकी मौत एक कमरे में रखे बम के विस्फोट से हुई। लेकिन ईरान ने इस थ्योरी को खारिज करते हुए कहा है कि हानिया को उनके आवास के बाहर से दागी गई एक शॉर्ट रेंज मिसाइल से मारा गया। इस मिसाइल में करीब 7 किलोग्राम का वॉरहेड था। ईरान का कहना है कि इस हमले का दोषी इजरायल है और बदला लिया जाएगा।

ईरान में हुई गिरफ्तारियां
हानिया की हत्या के बाद ईरान में कार्रवाई की गई है। यहां 2 दर्जन से अधिक अधिकारियों की गिरफ्तारी की गई है, जिनमें वरिष्ठ खुफिया और सैन्य अधिकारी शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि इस हमले में इजरायल को अमेरिका का समर्थन मिला है। ईरान ने चेतावनी दी है कि जवाबी कार्रवाई विविध और व्यापक होगी।

पश्चिमी एशिया में तनाव
ईरान की तीखी प्रतिक्रिया के कारण पश्चिमी एशिया में तनाव बढ़ गया है। अमेरिका और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को लेबनान छोड़ने की सलाह दी है।

इस्लामिक देशों की बैठक की मांग
ईरान ने इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की आपात बैठक बुलाने की मांग की है। पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने इजरायल की मदद के लिए हथियार, जंगी जहाज, लड़ाकू विमान और सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है।

More Topics

बलूचिस्तान के नोश्की में नागरिकों की आवाजाही पर कड़े प्रतिबंध

भारी चौकियों के साथ प्रवेश और निकास मार्गों को...

पीएम मोदी ने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में कहा- हमारे देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को विज्ञान भवन में आयोजित...

दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक की घटना के बाद...

इसे भी पढ़े