Total Users-

1,225,898

spot_img

Total Users-

1,225,898
Sunday, May 17, 2026
spot_img

अफगानियों को वापस भेजने अब धरपकड़ अभियान चलाएगी पाक सरकार

पाकिस्तान की शरीफ सरकार ने अपने देश में बसे अफगानियों को निकालने या फिर उन्हें हिरासत में लेने के लिए तैयारी कर ली है। सरकार की तरफ से बताया गया कि इसके लिए अवैध रूप से रहने वाले अफगानियों को पकड़ने के लिए प्रशासन अब धरपकड़ अभियान चलाएगा। दरअसल, शरीफ सरकार ने जनवरी में ही पाकिस्तान में बसे अफगान नागरिकों को वापस अफगानिस्तान जाने के लिए 31 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया था। अब जैसे-जैसे 31 मार्च की तारीख पास आ रही है वैसे ही पाक सरकार की तैयारियां भी पूरी हो गई है। पाक अधिकारियों के मुताबिक 31 मार्च के बाद अफगान नागरिकों को हिरासत में लेकर निष्कासित करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

शुक्रवार को पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी की अध्यक्षता में की गई बैठक में इस पूरे मामले को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि एसीसी धारकों को वापस अफगानिस्तान भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है। दरअसल, पाकिस्तान सरकार के अल्टीमेटम के बाद तमाम मानवाधिकार निकायों ने समय सीमा को बढ़ाने का अनुरोध किया था लेकिन पाक सरकार ने ऐसे किसी भी अनुरोध को मानने से इनकार कर दिया।

More Topics

नीदरलैंड ने भारत को लौटाई चोल काल की ये धरोहर

नीदरलैंड ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से सदियों पुरानी...

अब AI और Technology से मिलेगा त्वरित न्याय- CJI सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने शनिवार को प्रौद्योगिकी...

इसे भी पढ़े