Total Users- 698,861

spot_img

Total Users- 698,861

Saturday, April 19, 2025
spot_img

लीवर डैमेज के कुछ लक्षण केवल रात में दिखाई देते हैं, नजरअंदाज न करें

आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी और खराब लाइफस्टाइल के कारण शरीर की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। गलत खानपान, अस्वस्थ आदतें और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से लीवर डैमेज हो सकता है। डैमेज लीवर से कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं, और यह शरीर के अन्य हिस्सों पर भी असर डालता है। लीवर डैमेज के कुछ लक्षण केवल रात में दिखाई देते हैं, जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।

लिवर Failure क्या है? |
लिवर Failure एक ऐसी चिकित्सा स्थिति है जिसमें जिगर (लिवर) की कोशिकाओं में स्थायी क्षति और निशान बन जाते हैं। सिरोसिस, लिवर में होने वाला घाव (फाइब्रोसिस) है जो लंबे समय तक लिवर को नुकसान पहुंचने के कारण होता है। घाव के कारण लीवर ठीक से काम नहीं कर पाता। इसे अंतिम चरण का यकृत रोग कहा जाता है। सिरोसिस के दौरान, लिवर सामान्य रूप से काम नहीं कर पाता जिसके चलते कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं शुरू होने लगती हैं। अगर सिरोसिस का इलाज ना हो तो लिवर फेल हो सकता है क्योंकि इस स्टेज को लिवर डैमेज की आखिरी स्टेज भी कहा जाता है। उपचार से सिरोसिस को और अधिक खराब होने से रोका जा सकता है।

निशान बनना: इसके चलते लिवर में निशान बन जाते हैं। ऐसा तब होता है जब लिवर की कोशिकाओं में सूजन और नुकसान पहुंचता है। इस निशान को (फाइब्रोसिस) कहते हैं।
सामान्य कार्य बंद होना: लिवर बहुत से महत्वपूर्ण कार्य करता है, जैसे टॉक्सिंस को बाहर निकालना, पाचन के लिए पित्त का निर्माण करना और खून में पोषक तत्वों का बैलेंस बनाए रखना लेकिन जब सिरोसिस होता है तो ये सारे कार्य प्रभावित होते हैं।

लीवर डैमेज होने के कारण
लीवर हमारे शरीर का एक बहुत महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर के अंदर के टॉक्सिन्स को निकालने और बाकी जरूरी कार्यों को संभालने में मदद करता है। जब लीवर खराब हो जाता है, तो शरीर में टॉक्सिन्स का स्तर बढ़ जाता है, जिससे शरीर में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

रात में लीवर डैमेज के लक्षण
पेट दर्द
अगर लीवर डैमेज हो जाता है तो रात के समय पेट में दर्द हो सकता है। यह आमतौर पर लीवर के आकार के बढ़ने या फैटी लीवर के कारण होता है, जिससे पेट में सूजन और दर्द महसूस होता है। अगर आपको सोते समय दर्द हो, तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।

खुजली
लीवर के खराब होने से स्किन पर खुजली या जलन हो सकती है। यह समस्या लीवर की खराबी का संकेत हो सकती है। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण महसूस होते हैं, तो चिकित्सक से परामर्श करें।

चक्कर आना और उलटी
लीवर के सही से काम न करने पर चक्कर आना, मतली और उलटी की समस्या भी हो सकती है। यह लक्षण शरीर के अंदर हो रहे बदलावों को दर्शाते हैं, जो लीवर के डैमेज से संबंधित होते हैं।

लीवर डैमेज के और लक्षण
मूत्र का रंग गहरा होना: लीवर डैमेज होने से मूत्र का रंग हल्के से गहरे पीले या भूरे रंग का हो सकता है, जो जिगर की समस्या का संकेत हो सकता है।
पाचन समस्याएं: लीवर की खराबी के कारण पाचन से संबंधित समस्याएं जैसे गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी या अपच हो सकती है।
स्वाद में बदलाव: अगर लीवर ठीक से काम नहीं करता, तो स्वाद में बदलाव महसूस हो सकता है, और कुछ खाने में भी गंध या स्वाद में अंतर आ सकता है।
कंफ्यूजन और मानसिक समस्याएं: लीवर डैमेज होने पर मस्तिष्क तक सही मात्रा में ग्लूकोज नहीं पहुंच पाता, जिससे मानसिक समस्याएं जैसे कंफ्यूजन, डिप्रेशन और ध्यान में कमी हो सकती है।
ब्लीडिंग या ब्रूज़: लीवर डैमेज होने पर रक्त का थक्का बनने की क्षमता कम हो सकती है, जिससे शरीर पर आसानी से खून बहने या सूजन (ब्रूज़) की समस्या हो सकती है।
शरीर में सूजन: लीवर की खराबी के कारण शरीर में अधिक पानी जमा हो सकता है, जिससे पैरों और पेट में सूजन बढ़ सकती है।
जितनी अधिक देर तक लिवर डैमेज होता है, उतने ही ज्यादा लक्षण दिखाई देते हैं, इसलिए इन संकेतों को इग्नोर ना करें।

अगर आपको रात के समय इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। समय रहते इलाज करवाना बहुत जरूरी है, ताकि लीवर के नुकसान को बढ़ने से रोका जा सके। सही खानपान और जीवनशैली में बदलाव के साथ लीवर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

नोट : यह जानकारी सामान्य टिप्स और घरेलू नुस्खों पर आधारित है। किसी भी उपचार को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

spot_img

More Topics

खाली पेट इन चीजों का सेवन करने से डायबिटीज होगा कंट्रोल

डायबिटीज एक लाइफ स्टाइल डिज़ीज है। यह बीमारी खराब...

100 साल वापस लौटा विलुप्त हिमालयी मखमली कीड़ा

एक ऐसी दुनिया में जहाँ मनुष्य का वर्चस्व है,...

अथिया और राहुल ने दिखाई अपनी बेटी की पहली झलक, रिवील किया नाम

इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल का आज जन्मदिन है। ऐसे...

Follow us on Whatsapp

Stay informed with the latest news! Follow our WhatsApp channel to get instant updates directly on your phone.

इसे भी पढ़े