Total Users- 1,221,585

spot_img

Total Users- 1,221,585

Sunday, May 10, 2026
spot_img

“अनानास में ब्रोमेलैन : रोजाना खाने के फायदे और बीमारियों से बचाव”

फलों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स रोजाना दो मौसमी फलों के सेवन की सलाह देते हैं। अनानास एक ऐसा फल है जिसमें विटामिन-सी, मैग्नीज, मैग्नीशियम, पोटेशियम, और फोलेट भरपूर मात्रा में होते हैं। खास बात यह है कि अनानास में ब्रोमेलैन पाया जाता है, जो प्रोटीन को पचाने में मदद करता है।

बता दें कि ब्रोमेलैन शरीर में भोजन को पचाने और अवशोषित करने के प्रोसेस को आसान बनाता है। इन्हीं पोषक तत्वों के कारण अनानास को काफी पसंद भी किया जाता है। अनानास का सेवन गठिया और पाचन संबंधी समस्याओं में विशेष लाभप्रद हो सकता है।

पोषक तत्व से भरपूर होता है अनानास

अनानास पोषक तत्व और लाभकारी यौगिक से भरपूर होता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि इस फल को खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ कैंसर का जोखिम कम होता है। साथ ही यह फल सर्जरी के बाद रिकवरी में सुधार लाने में मदद करता है।

अनानास विटामिन सी और मैंगनीज से भरपूर होता है। विटामिन-सी प्रतिरक्षा स्वास्थ्य, आयरन अवशोषण को बढ़ाने के साथ संक्रमण से सुरक्षा के लिए जरूरी होता है। वहीं मैंगनीज एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण प्रदान करता है। जिससे शारीरिक विकास और मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है।

पाचन की समस्या में फायदेमंद

अनानास पाचन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है, खासकर इसमें मौजूद ब्रोमेलैन एंजाइम के कारण। ब्रोमेलैन प्रोटीन अणुओं को तोड़ता है, जिससे शरीर की छोटी आंत उसे आसानी से अवशोषित कर पाती है। एक अध्ययन में पाया गया है कि ब्रोमेलैन पाचन ऊतकों में सूजन को कम करने में भी मदद करता है। पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए अनानास का सेवन लाभकारी हो सकता है।

गठिया में भी मिलता है आराम

अनानास का सेवन गठिया के लक्षणों को कम करने में भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस फल में मौजूद ब्रोमेलैन के एंटी-इंफ्लामेटरी गुण जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। शोध में यह भी पाया गया है कि ब्रोमेलैन की खुराक ऑस्टियोआर्थराइटिस के लक्षणों को कम करने में कारगर है, जिससे दर्द और सूजन में राहत मिलती है। गठिया से पीड़ित लोगों के लिए अनानास का सेवन एक प्राकृतिक और प्रभावी विकल्प हो सकता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता में होगा सुधार 

बता दें कि सदियों से पारंपरिक चिकित्सा में भी अनानास का इस्तेमाल किया जाता रहा है। अनानास में कई तरह के खनिज, विटामिन और एंजाइम पाए जाते हैं, जो प्रतिरक्षा में सुधार करने के साथ सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।

एक शोध के अनुसार, अनानास का सेवन करने वालों में वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा कम पाया गया। अध्ययन में देखा गया कि जिन बच्चों ने नियमित रूप से अनानास खाया, उनमें रोग से लड़ने वाली श्वेत रक्त कोशिकाओं की मात्रा अधिक थी। आप अपनी इम्यूनिटी को सुधारने के लिए इस फल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

More Topics

संजीव अरोड़ा ने भाजपा में शामिल होने के बजाय जेल को चुना-केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने...

500 वर्ष पुरानी सांस्कृतिक विरासत का डिजिटल संरक्षण- पेंड्रा में मिलीं दुर्लभ पांडुलिपियां

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित “ज्ञानभारतम राष्ट्रीय...

सुशासन तिहार 2026: किलकिला शिविर में 7 हितग्राहियों को मिला पेंशन स्वीकृति आदेश

दिव्यांग हितग्राही को प्रदान किया गया श्रवण यंत्र, जनप्रतिनिधियों...

इसे भी पढ़े