Total Users- 634,673

spot_img

Total Users- 634,673

Sunday, February 16, 2025
spot_img

Indian Idol : ऑडिशन और रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन फॉर्म – जानें पूरी प्रक्रिया

इंडियन आईडल (Indian Idol)

आधारित रियलिटी शो है, जिसमें भारत के विभिन्न क्षेत्रों से चुने गए प्रतिभागी गायन पर आधारित प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। इस रियलिटी शो में विजेता को कई पुरस्कार मिलते हैं। यह रियलिटी शो 2004 से सोनी टीवी पर दिखाया जा रहा है। इंडियन आईडल के अब तक लगभग 13 सीजन प्रसारित हो चुके हैं। इस रियलिटी शो में भाग लेने के लिए प्रत्येक कलाकार को पहले आडिशन देना होता है। आडिशन में चुना गया व्यक्ति अपने सीजन में दावेदारी कर सकता है।

इंडियन आईडल के लिये रजिस्ट्रेशन (Indian Idol Registration)

इंडियन आईडल रियलिटी शो में शामिल होना चाहते हैं तो आपको आडिशन का दौर पार करना होगा। आडिशन में भाग लेने से पहले आपको पंजीकरण करवाना होगा। इस प्रकार पंजीकरण होता है।

सोनी लिव ऐप के माध्यम से आप Indian Idol में पंजीकरण कर सकते हैं।
लॉगिन करने से पहले सोनी लिव डाउनलोड करें। यह ऐप सोनी टीवी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं: https://www.sonyliv.com
एप डाउनलोड करने के बाद इसे खोलें और Indian Idol लिंक का चयन करें। 8 जुलाई 2023 से इंडियन आईडल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा।

अब अपना मोबाईल नंबर डालें। मोबाईल नंबर को ओटीपी द्वारा पुष्टि किया जाएगा।
OTP दर्ज करके परीक्षा पूरी करें।
अब आपकी स्क्रीन पर पंजीकरण फार्म खुला हुआ दिखाई देगा।
पंजीकरण फार्म में पूछी गई जानकारी भरें। इसके बाद आपको कुछ विवरण (जैसे नाम, पता और उम्र) देंगे, जैसे वीडियो या ऑडियो क्लिप अपलोड करना। तैयार क्लिप अपलोड करें।

क्लिप अपलोड करना

आप वीडियो या आडियो क्लिप को अपलोड करते समय 90 सेकंड से कम नहीं होना चाहिए।
आप अधिकतम दो क्लिप अपलोड कर सकते हैं अगर चाहें।
नियम एवं शर्तों के चेक बाक्स पर क्लिक करके पंजीकरण फार्म सबमिट कर दें।
इंडियल आईडल समीति बाद में सभी आवेदनों और उनके अपलोड किए गए क्लिप के आधार पर उम्मीदवारों की छंटनी करेगी। इन उम्मीदवारों को आडिशन दिया जाएगा।
यदि आपका नाम भी चयनित उम्मीदवारों की सूची में होगा, तो इंडियन आईडल आपको आडिशन की तारीख और स्थान के बारे में सूचित करेगा।
Indian Idol में पंजीकरण करने वाले प्रतिभागी से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है।

इंडियन आईडल आडिशन (Indian Idol Audition)

चैनल चयनित प्रतिभागियों को मोबाइल पर आडिशन के स्थान और तिथि की जानकारी देता है। इंडियन आईडल के आडिशन केवल देश के कुछ शहरों में होते हैं। ये शहर हैं-

जयपुरदेहरादून
लखनउमुंबई
चंडीगढइंदौर
कोलकातागुवाहटी
दिल्लीनागपुर
भुवनेश्वर

इंडियल आईडल में भाग लेने के लिये पात्रता

इंडियन आईडल में भाग लेने के लिए चैनल ने कुछ नियम बनाए हैं। इन शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही Indian Idol में भाग ले सकेंगे।

शो में भाग लेने के लिए प्रतिभागी की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
आडिशन के समय उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिये।
प्रतिभागी भारतवासी होना आवश्यक है।
प्रतिभागी को पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास नहीं होना चाहिए।
उम्मीदवारों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

Indian Idol के रियलिटी शो में भाग लेने के लिए प्रत्येक प्रतिभागी को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:

व्यक्तिगत पहचान से जुड़े दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान प्रमाण पत्र आदि निवास से जुड़े दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र आदि
जन्मतिथि की पुष्टि का प्रमाण, जैसे शैक्षिक प्रमाणपत्र या जन्मप्रमाणपत्र
उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ में भाग लेने वाले व्यक्ति का मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र

इंडियन आइडल में कितना पैसा मिलता है?

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के पिछले सीजन के विजेता ऋषि सिंह को शो के विजेता के रूप में 25 लाख रूपये दिये गये थे।

इंडियन आइडल के जज कौन हैं?

शो के 13 वें सीजन में हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड और विशाल ददलानी शो को जज कर रहे हैं और आदित्य नारायणन शो को होस्ट कर रहे हैं।

More Topics

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव 2025: भाजपा का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सफाया

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव 2025: भाजपा का क्लीन स्वीप, कांग्रेस...

Follow us on Whatsapp

Stay informed with the latest news! Follow our WhatsApp channel to get instant updates directly on your phone.

इसे भी पढ़े