Total Users- 1,198,883

spot_img

Total Users- 1,198,883

Sunday, April 12, 2026
spot_img

Happy Birthday: साउथ सुपरस्टार रामचरण RRR से Global Star बने, जानें कैसे Oscar तक पहुंचे

साउथ सुपरस्टार रामचरण आज यानी की 27 मार्च को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने अपने डेब्यू रोल के लिए ही फिल्मफेयर जैसा अवॉर्ड अपने नाम कर लिया था। उन्होंने राजामौली की फिल्म ‘आर. आर. आर’ से फैंस के दिलों पर राज किया है। अभिनेता को अभिनय विरासत में मिला है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सुपरस्टार रामचरण के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार
चेन्नई में 27 मार्च 1985 को राम चरण का जन्म हुआ था। इनके पिता अभिनेता चिरंजीवी हैं। राम चरण ने मुंबई के मशहूर किशोर नमित कपूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट से अभिनय की बारीकियां सीखीं। हालांकि एक स्टारकिड होने के नाते राम चरण पर उम्मीदों का बोझ भारी था। लेकिन फिर भी वह अपने करियर पर फोकस्ड रहे।

फिल्मी सफर
राम चरण ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2007 में आई फिल्म ‘चिरूथा’ से की थी। अभिनेता राम चरण ने अपनी पहली फिल्म में डांस और इंटेंस एक्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद फिल्मफेयर का ‘बेस्ट मेल डेब्यू’ अवॉर्ड अपने नाम किया था।

इन फिल्मों से बदली किस्मत
अभिनेता के करियर की दूसरी फिल्म ‘मगधीरा’ आई थी, जोकि साल 2009 में आई थी। इस फिल्म ने राम चरण को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था। दिग्गज निर्देशक एस.एस राजामौली के निर्देशन में बनी इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म में रामचरण के किरदार ने यह दिखा दिया था कि वह लंबी रेस में दौड़ने वाले लोगों में से एक हैं। इस फिल्म ने रामचरण को तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े अभिनेताओं में शामिल कर दिया।

More Topics

जानें कैसे टमाटर को ताज़ा रखने के लिए सही स्टोरिंग करें

गर्मी के मौसम में खाने की चीज़ें जल्दी खराब...

आर्टेमिस ।। मिशन सफल : धरती पर सुरक्षित लौटे चारों अंतरिक्ष यात्री

नासा का आर्टेमिस ।। मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया...

इसे भी पढ़े