Happy Birth Day:7 भाषाओं में फिल्में का चुके आर माधवन को उनके पहले काम के लिए मिली थी 100 रुपए फीस

फिल्मी दुनिया के शानदार अभिनेता आर माधवन आज यानी की 01 जून को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई कमाल की फिल्में की हैं। लेकिन उनका यह सफर इतना भी आसान नहीं रहा है।

आर माधवन ने 26 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। एक दौर था जब अभिनेता को 100 रुपए फीस मिली थी। लेकिन आज अभिनेता आर माधवन एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर आर माधवन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार
एक तमिल ब्राह्मण परिवार में 01 जून 1970 को आर माधवन का जन्म हुआ था। उनका पूरा नाम रंगनाथन माधवन था। लेकिन उनका पालन-पोषण बिहार में हुआ था। इसके पीछे कारण यह था कि उनके पिता की बिहार में नौकरी थी। बाद में आर माधवन अपनी पढ़ाई के लिए मुंबई आ गए।

फिल्मी करियर
साल 1966 में आर माधवन को मॉडलिंग की शुरूआत की थी। जिसके बाद आर माधवन को उनके करियर का पहला ऐड मिला। जिसके लिए उनको सिर्फ 100 रुपए फीस मिली थी। उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरूआत तमिल फिल्मों से की थी।

अभिनेता को पहला ब्रेक मणितरत्नम की फिल्म ‘अलाई पायुथे’ से मिली। जोकि साल 2000 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उनको साउथ इंडस्ट्री की कई फिल्मों में काम किया। वहीं फिल्मों में आने से पहले अभिनेता ने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया था।

वहीं साल 2001 में फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इससे अभिनेता का ‘मैडी’ कैरेक्टर फेमस हुआ था। अभिनेता आर माधवन ने हिंदी और तमिल के अलावा कुल 7 भाषाओं में काम किया है। अभिनेता ने ‘थ्री इडियट्स’, ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’, ‘शैतान’ और ‘धुरंधर’ जैसी शानदार फिल्में की थीं।

More Topics

छ. ग. राज्य महिला आयोग द्वारा 49 मामलों की जनसुनवाई

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा 18 जून को दुर्ग...

’हाइपरटेंशन माह का समापन : बस्तर के नारायणपुर से उठी ‘साइलेंट किलर’ के खिलाफ बड़ी आवाज’

जी.एन.एम. छात्राओं और डॉक्टरों ने संभाली कमान’ रायपुर। उच्च रक्तचाप,...

छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में 28 अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र की...

राष्ट्रीय स्तर पर नृत्य संगीत में दुर्ग का नाम रोशन

छत्तीसगढ़ के दुर्ग की मेधावी छात्राओं ने देहरादून में...

खरीदी व ट्रेवल पर नया पैन कार्ड नियम

आयकर विभाग के नियमों के अनुसार, 2 लाख से...

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने मोदी सरकार की विदेश नीति को ‘झटका’ करार दिया

गुरुवार को कांग्रेस ने US-ईरान शांति समझौते पर हस्ताक्षर...

इसे भी पढ़े