Total Users- 1,170,289

spot_img

Total Users- 1,170,289

Thursday, March 12, 2026
spot_img

एक रात जेल में बिताने के बाद पुलिस ने पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन को जेल से रिहा कर दिया

बीती शाम से ही फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को लेकर हायतौबा मची हुई है. अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब संध्या सिनेमाहॉल में फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी. जिसके बाद मृत महिला के परिवार ने अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया था. ऐसा होते ही हैदराबाद पुलिस ने फिल्म ‘पुष्पा 2’ स्टार को गिरफ्तार कर लिया.

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया. बॉलीवुड और साउथ के सितारे लगातार अल्लू अर्जुन को सपोर्ट कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ अल्लू अर्जुन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो एक रात जेल में बिताने के बाद पुलिस ने पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन को जेल से रिहा कर दिया है.

कुछ समय पहले ही अल्लू अर्जुन अपने घर के लिए रवाना हुए है. ANI की रिपोर्ट के मुताबित सुबह 8 बजे अल्लू अर्जुन को रिहा होना था. बीती रात ही अल्लू अर्जुन को बेल मिल गई थी. हालांकि अल्लू अर्जुन को रिहा होने में सुबह तक का समय लग गया. वायरल हो रहे वीडियो में अल्लू अर्जुन अपनी कार में बैठकर घर के लिए रवाना होते नजर आ रहे हैं. इस दौरान अल्लू अर्जुन उसी सफेद रंग की हुडी में नजर आए जिसे वो गिरफ्तारी के समय पहने हुए थे. घर पहुंचते ही परिवार के लोगों ने अल्लू की नजर उतारी. वहीं बेटे और पत्नी ने उनको अपने गले लगा लिया.

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

साझी मेहनत, साझा समृद्धि — ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन

धमतरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़...

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

इसे भी पढ़े