Total Users- 1,160,344

spot_img

Total Users- 1,160,344

Wednesday, February 18, 2026
spot_img

सैयारा नहीं दूसरी फिल्म से डेब्यू करने वाले थे अहान पांडे

अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन ही हुए हैं और इसने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये अहान पांडे की डेब्यू फिल्म नहीं है? जी! ‘सैयारा’ के डायरेक्टर मोहित सूरी ने बताया कि ‘सैयारा’ से पहले अहान यशराज फिल्म्स ने दूसरी फिल्म से डेब्यू करने वाले थे। अहान ने सबको बता भी दिया था कि यशराज फिल्म्स उन्हें लॉन्च करने वाला है, लेकिन कोविड-19 के बाद यशराज फिल्म्स ने उस फिल्म को न बनाने का निर्णय लिया और अहान का दिल टूट गया।

क्यों बंद हुई अहान की डेब्यू फिल्म
मोहित सूरी ने कोमल कोमल नाहटा को दिए इंटरव्यू में कहा, “अहान असल में यशराज फिल्म्स (YRF) के साथ सात साल से काम कर रहे थे। कोविड से पहले उन्हें एक बहुत बड़ी फिल्म का ऑफर मिला था, लेकिन उस प्रोजेक्ट को कैंसिल कर दिया गया क्योंकि कोविड के बाद इंडस्ट्री बदल गई थी। रातों-रात अहान का अभिमान और ‘गुरुर’ खत्म हो गया। वो बच्चा सबको जा जाकर बता रहा था कि उसे यशराज फिल्म्स लॉन्च करेगा। जब उसको पता चला तब उसका दिल टूट गया। लोग उससे कहने लगे, ‘तुम्हे तो यशराज फिल्म्स लॉन्च करने वाले थे न, अब क्या?'”

सब्र का फल मिल गया
मोहित ने आगे बताया कि आदित्य चोपड़ा ने अहान से कहा कि वह चाहें तो किसी और प्रोडक्शन के साथ काम कर सकते हैं। मोहित बोले, “मुझे पता है कि कोविड के बाद आदि सर ने उसे फोन किया था और उससे कहा था कि उन्हें उसके टैलेंट पर पूरा भरोसा है, लेकिन अगर वह चाहें तो दूसरे प्रोडक्शन के साथ काम कर सकते हैं। उसे कहा गया था, ‘तुम्हें यहां रुकने की जरूरत नहीं है, तुम कहीं और काम तलाश सकते हो।’ लेकिन वह बच्चा जिद पर अड़ा रहा कि उसे यशराज फिल्म्स ही लॉन्च करेगा और अब देखिए उसके इंतजार का फल उसे मिल गया।”

More Topics

ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास...

पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया प्रवास के दौरान पंचायत...

इसे भी पढ़े