Total Users- 1,172,799

spot_img

Total Users- 1,172,799

Monday, March 16, 2026
spot_img

वरुण धवन पैपराजी को नहीं दिखायेंगे बेटी लारा का चेहरा, सुरक्षा और निजता को बताया प्राथमिकता

अभिनेता वरुण धवन ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर अपनी बेटी लारा का चेहरा नहीं दिखाना चाहते और वह खुद तय करेगी कि ऐसा करना है या नहीं। वरुण ने मंगलवार को अपने एक्स पर एक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया।

इस दौरान एक ‘यूजर’ ने उनसे बेटी का चेहरा दिखाने को लेकर सवाल पूछा था। इस पर 38 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि सोशल मीडिया पर मौजूद रहना है या नहीं, इसका फैसला उनकी बेटी खुद करेगी और वह इस बारे में कोई निर्णय नहीं लेना चाहते।

उन्होंने लिखा, “मैं यह फैसला उसी पर छोड़ना चाहूंगा।” जून 2024 में वरुण की पत्नी नताशा दलाल ने बेटी को जन्म दिया था। हालांकि अभिनेता बेटी के चेहरे पर ‘इमोजी’ लगाकर उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर चुके हैं। वरुण अपनी अगली फिल्म “बॉर्डर 2” में अभिनय करते नजर आएंगे।

More Topics

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित...

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

IMD Weather Alert: बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में अचानक बारिश क्यों हो रही है?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में 50...

डाइटिंग का मतलब डाइट को बैलेंस करना, भूखा रहना नहीं

डाइटिंग करते समय लोग कम से कम खाना खाने...

इसे भी पढ़े