Total Users- 1,200,996

spot_img

Total Users- 1,200,996

Tuesday, April 14, 2026
spot_img

रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स में राहुल की जगह जैस्मिन भसीन की एंट्री

कलर्स का रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है। सीजन 1 की सफलता के बाद शो का सीजन 2 भी शुरू किया गया है। सीजन 2 में सीजन 1 के कई कंटेस्टेंट की वापसी हुई है। हाल ही में सीजन 2 में अली गोनी, रीम शेख और निया शर्मा की वापसी हुई है। शो के कुछ प्रोमोज में सेट पर अली गोनी की गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन भी नजर आ रही हैं।

राहुल की जगह लेंगी जैस्मिन
इंडिया फोर्म्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल वैद्य किसी और कमिटमेंट की वजह से शो के आनेवाले एपिसोड को शूट नहीं कर पाएंगे। उस एपिसोड के लिए जैस्मिन राहुल की जगह लेंगी। बता दें, अभी राहुल वैद्य की जोड़ी रुबीना के साथ है। जैस्मिन, रुबीना और राहुल बिग बॉस के एक ही सीजन का हिस्सा थे। बिग बॉस के घर में जैस्मिन भसीन और रुबीना दिलैक के रिश्ते बहुत ही खराब थे।

बिग बॉस के घर में थीं रुबीना और जैस्मिन
सीजन की शुरुआत में जैस्मिन और रुबीना दोस्त थीं, लेकिन सीजन में जैसे ही अली की एंट्री हुई थी। जैस्मिन और रुबीना के रिश्ते में दरार आने लगी थी। सीजन खत्म होते-होते जैस्मिन और रुबीना के बीच कई बार झगड़े देखने को मिले थे। बिग बॉस के बाद ये पहली बार होगा कि जब जैस्मिन और रुबीना पहली बार साथ नजर आएंगी।

More Topics

बलूचिस्तान के नोश्की में नागरिकों की आवाजाही पर कड़े प्रतिबंध

भारी चौकियों के साथ प्रवेश और निकास मार्गों को...

पीएम मोदी ने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में कहा- हमारे देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को विज्ञान भवन में आयोजित...

दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक की घटना के बाद...

इसे भी पढ़े