Total Users- 1,156,544

spot_img

Total Users- 1,156,544

Saturday, February 7, 2026
spot_img

‘भाभी जी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी रियल लाइफ में हैं बेहद ग्लैमरस, 44 की उम्र में ‘अनीता भाभी’ को देती हैं टक्कर

छोटे पर्दे के सबसे मशहूर कॉमेडी शो में से एक ‘भाभीजी घर पर हैं’ भी है. यूं तो लगातार बदलते किरदारों के चलते शो पर काफी असर पड़ा है. लेकिन दूसरे पॉपुलर शोज की तरह ही ‘भाभीजी घर पर हैं’ के किरदारों ने भी अपने अभिनय से सबका दिल जीता है. शो की नई ‘अंगूरी भाभी’ को हर कोई खूब प्यार देता है, पर क्या आप जानते हैं एक्ट्रेस रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं.

छोटे पर्दे के सबसे मशहूर कॉमेडी शो में से एक ‘भाभीजी घर पर हैं’ ने भी सबका दिल जीता है. अंगूरी भाभी, विभूति नारायण, गोरी मेम यानी अनीता भाभी हों या फिर हप्पू सिंह… हर किसी का अभिनय देखकर दर्शक खूब प्यार बरसाते हैं. यूं तो इस सीरियल में हर रोज कोई न कोई नया कारनामा होता है और यही इसकी खूबसूरती भी है.

शो की 2 मार्च, 2015 को शुरुआत हुई थी. कास्ट में कुछ बदलाव भी किए गए हैं. शुरुआत में जहां शो में अंगूरी भाभी का किरदार शिल्पा शिंदे ने निभाया था. तो उसके बाद शुभांगी अत्रे ने कमान संभाली. वहीं अनीता भाभी भी दो बार बदल चुकी हैं. पहले सौम्या टंडन, फिर नेहा पेंडसे और अब विदिशा श्रीवास्तव शो में गोरी मेम बनी हैं.

आज बात करेंगे ‘भाभीजी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे की. जिन्होंने शिल्पा शिंदे के जाने के बाद शो को संभाला और धीरे-धीरे लोगों ने उन्हें एक्सेप्ट कर लिया. एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड का कुछ वक्त पहले ही निधन हुआ है. दरअसल तलाक के बाद दोनों अलग हो गए थे, पर उनके पूर्व पति दुनिया को अलविदा कह गए.

44 साल की अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे ने अपने अभिनय से हर बार फैन्स का दिल जीता है. साल 2007 में एक्ट्रेस ने ‘कसौटी जिंदगी की’ से करियर की शुरुआत की थी. शुभांगी रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं, वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और एक से बढ़कर एक ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं. यहां तक कि उनके फैन्स भी एक्ट्रेस को काफी प्यार देते हैं.

शुभांगी अत्रे अपनी फिटनेस का भी काफी ध्यान रखती हैं. जितना वो ग्लैमर और एक्टिंग को लेकर तारीफ बटोरती हैं, उनका स्टाइल भी कम लाजवाब नहीं है. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 1.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं.

शुभांगी अत्रे के बारे में सबसे खास बात यह है कि एक्ट्रेस ने साल 2013 में शिल्पा शिंदे को पॉपुलर सिटकॉम Chidiya Ghar से रिप्लेस किया था. वहीं उसके 3 साल बाद फिर से शिल्पा को रिप्लेस कर नई अंगूरी भाभी बन गई थीं. हालांकि, एक्ट्रेस को अब घर-घर अंगूरी भाभी के नाम से ही जाना जाता है.

‘भाभीजी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी हर किसी को ग्लैमर के मामले में टक्कर देती हैं. दो बार अनीता भाभी बदलने के बाद अब विदिशा श्रीवास्तव नई गोरी मेम बनी हैं. 34 साल की एक्ट्रेस भी खूबसूरती में किसी से कम नहीं हैं, लेकिन शुभांगी अत्रे से कड़ी टक्कर मिलती हैं. दोनों को दर्शक काफी पसंद करते हैं.

More Topics

India–Russia Relations डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर मॉस्को का दोटूक जवाब

“हमारे भारतीय दोस्त कभी नहीं बदलेंगे” भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को...

चुनाव हारकर अदालत नहीं जाएं उम्मीदवार: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने जन सूरज पार्टी के...

‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ में PM मोदी का संदेश: अंक नहीं, सर्वांगीण विकास है असली लक्ष्य

नई दिल्ली, शुक्रवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास...

PM Modi के भाषण पर Rahul Gandhi का पलटवार: “जो उचित समझो वही करो”

नई दिल्ली, कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता...

रायपुर : शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय फेस-2 का कार्य जल्द होगा प्रारंभ

रायपुर, नवा रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह...

बस्तर : आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम 2026

बस्तर की माटी की खुशबू और समृद्ध जनजातीय संस्कृति...

इसे भी पढ़े