Total Users- 1,167,620

spot_img

Total Users- 1,167,620

Friday, March 6, 2026
spot_img

फिर आमने-सामने होंगी मां और बेटी,राही ने अनुपमा को दी वार्निंग

टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अनुपमा ने अपनी बेटी राही की परवाह नहीं करते हुए कोठारी परिवार के खिलाफ जाने और राघव का साथ देने का फैसला किया है। रविवार के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा राघव के सामान से पंखुड़ी की तस्वीर निकालेगी और उसे यशदीप की भेजी तस्वीर से मिलाकर देखेगी। अनुपमा समझ जाएगी कि पंखुड़ी जिंदा है और राघव सच बोल रहा था। वह जाकर राघव को सब सच बता देगी और उसके बाद राघव उससे मदद मांगेगा।

पराग-वसुंधरा से अनुपमा की टक्कर
पहले तो अनुपमा चुप हो जाएगी लेकिन फिर राघव कहेगा कि जो परिवार अपने दामाद के साथ इतना गलत कर सकता है, सोचिए वो अपनी बहू के साथ क्या कर सकता है? अनुपमा इसके बाद कोठारी मेंशन पहुंचकर पंखुड़ी वाला सच सबके सामने खोलने का फैसला करेगी। पराग कोठारी और वसुंधरा कोठारी पहले तो बचाव करेंगे लेकिन फिर वह खुलकर बात करने लगेंगे और कहेंगे। वसुंधरा कोठारी होशियार बनने की कोशिश करेंगी और कहेंगी- कोई हमारी बेटी के साथ मारपीट करेगा और उसे आत्महत्या करने पर मजबूर करेगा तो हम क्या देखते रहेंगे।

फिर आमने-सामने होंगी मां और बेटी
अनुपमा भी पीछे नहीं हटेगी और कहेगी कि पंखुड़ी जिंदा है और अमेरिका में आराम से रह रही है। फिर पराग कोठारी बचाव के लिए आगे आएगा और कहेगा कि अब आप एक क्रिमिनल की बात सुनेंगी? तब अनुपमा कहेंगी कि जब पंखुड़ी जिंदा है तो राघव की क्रिमिनल कैसे हुए? इस पर राही का गुस्सा फूट पड़ेगा और वह कहेगी कि राघव, राघव राघव… आपको उस इंसान के अलावा कुछ और नजर ही नहीं आ रहा है। राही अपनी मां को चेतावनी देगी कि अगर उसने उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो वह बर्दाश्त नहीं करेगी। अब देखना यह होगा कि मां-बेटी जब आमने सामने होंगी तो कहानी कैसे आगे बढ़ेगी।

More Topics

 कृषक उन्नति योजना से सशक्त हो रहे अन्नदाता

किसानों की खुशहाली को मिला बल, अंतर राशि से...

महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल जानकी

-महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल जानकी-सरकारी योजनाओं...

स्व-सहायता समूह से जुड़कर लखपति दीदी बनी कांतिबाई

मेहनत, धैर्य और सही मार्गदर्शन से कोई भी महिला...

इसे भी पढ़े