Total Users- 1,172,783

spot_img

Total Users- 1,172,783

Monday, March 16, 2026
spot_img

नुसरत की हॉरर फिल्म छोरी 2 जिसमे है सामाजिक संदेश, 11 अप्रैल को होगी रिलीज

बॉलीवुड हॉरर फिल्मों को खूब पसंद किया जाता है। कई बार हॉरर फिल्में सिर्फ मनोरंजन के लिए बनती हैं तो कई बार हॉरर फिल्मों के जरिए समाज की किसी समस्या की ओर इशारा किया जाता है। नुसरत भरूचा की फिल्म छोरी 2 भी एक ऐसी ही हॉरर फिल्म होगी जिसमें उस समाज के बारे में दिखाया जाएगा जहां बेटी को जन्म लेने के बाद मार दिया जाता है। इस फिल्म का ट्रेलर आज यानी 3 अप्रैल को रिलीज हो गया है।

11 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म
अमेजन प्राइम पर छोरी 2 11 अप्रैल को रिलीज होगी। ट्रेलर की बात करें तो ट्रेलर देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। ट्रेलर में बैकग्राउंड म्यूजिक से लेकर कैमरा पर दिख रहे सीन्स आपको डराने वाले हैं। ट्रेलर के वीडियो की शुरुआत में एक महिला एक बच्ची को कहानी सुनाती है।

राजा की कहानी बढ़ाएगी खौफ
महिला छोटी बच्ची को कहानी सुनाते हुए कहती है, “एक घंणा बड़ा राज्य था। उसका एक राजा था। एक दिन उसके घर पर छोरी का जन्म होया। राजा गुस्सा हो गया’। बच्ची पूछती है, ‘गुस्सा क्यों?”

क्या आज भी जिंदा है वो राजा?
बच्ची के सवाल पर महिला कहती है क्योंकि राजा को छोरा चाहिए था, छोरी तो कतई ना। इसके बाद ट्रेलर में फिल्म की झलकियां शुरू होती हैं। ट्रेलर में एक खौफनाक कुआं, महिलाओं द्वारा की जा रही कोई रस्म और डर का माहौल नजर आता है। फिल्म का ट्रेलर ये सवाल छोड़कर जाता है कि क्या वो राजा अभी भी जिंदा है?

अहम भूमिका में नजर आएंगी सोहा
इस फिल्म में नुसरत के साथ-साथ सोहा अली खान भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। फैंस को भी इस हॉरर फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है। वो इसपर खूब प्यार लुटा रहे हैं। बहुत से फैंस का कहना है कि फिल्म के लिए इंतजार नहीं हो पा रहा है।

More Topics

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

IMD Weather Alert: बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में अचानक बारिश क्यों हो रही है?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में 50...

डाइटिंग का मतलब डाइट को बैलेंस करना, भूखा रहना नहीं

डाइटिंग करते समय लोग कम से कम खाना खाने...

इसे भी पढ़े