Total Users- 1,167,622

spot_img

Total Users- 1,167,622

Friday, March 6, 2026
spot_img

नादानियां’ के फेलियर पर इब्राहिम अली खान ने कहा- अपनी पहली फिल्म से खुश हूं

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म ‘नादानियां’ लोगों को पसंद नहीं आई। दिग्गज एक्ट्रेस और इब्राहिम की दादी शर्मिला टैगोर ने भी यही कहा कि उन्हें इब्राहिम बहुत हैंडसम लगे, लेकिन उन्हें फिल्म अच्छी नहीं लगी। ऐसे में इब्राहिम से उनकी पहली फिल्म को मिल रही आलोचना पर रिएक्ट करने को कहा गया।

इब्राहिम ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में कहा कि लोगों को उनकी पहली फिल्म से बहुत उम्मीदें थीं। इब्राहिम बोले,, “सोशल मीडिया नफरत से भरी दुनिया है। उन्होंने इसे बहुत तोड़-मरोड़ कर पेश करने की कोशिश की। हां! मैं ये बात को मानता हूं कि एक लीड एक्टर के तौर पर मैंने जो कुछ भी किया है उससे कहीं ज्यादा करने की जरूरत है। मुझे पता है कि मैं कर सकता हूं और विश्वास है कि मैं करके दिखाऊंगा। लेकिन मैं अपनी पहली फिल्म से खुश हूं।”

इब्राहिम से पूछा गया कि क्या नादानियां की आलोचना करने वाले पाकिस्तानी पत्रकार पर हमला करना ‘जरूरी’ था? इस पर इब्राहिम ने कहा, “मुझे पता है कि मुझे ऐसे रिएक्ट नहीं करना चाहिए थी, लेकिन मैं अभी नया हूं। जब उन्होंने मेरे शरीर के बारे में बोला, तो मुझे लगा कि बहुत खराब कमेंट है। लेकिन, मैं समझ गया हूं कि अब मुझे खुद पर और ज्यादा नियंत्रण रखना है। मुझे ऐसे रिएक्ट नहीं करना है। ऐसा दोबारा नहीं होगा।”

More Topics

 कृषक उन्नति योजना से सशक्त हो रहे अन्नदाता

किसानों की खुशहाली को मिला बल, अंतर राशि से...

महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल जानकी

-महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल जानकी-सरकारी योजनाओं...

स्व-सहायता समूह से जुड़कर लखपति दीदी बनी कांतिबाई

मेहनत, धैर्य और सही मार्गदर्शन से कोई भी महिला...

इसे भी पढ़े