Total Users- 1,172,848

spot_img

Total Users- 1,172,848

Monday, March 16, 2026
spot_img

दिग्गज एक्ट्रेस को चलती ट्रेन में नहाना पड़ा, डायरेक्टर सीन के लिए की थी डिमांड

फिल्मों में सीन को शूट करने के लिए एक्टर-एक्ट्रेसेस को काफी मुश्किल होती है। लेकिन ज्यादा मुश्किलों का सामना हीरोइनों को करना पड़ता है। आज हम जब इंडस्ट्री से जुड़ी कही-अनकही कहानियां सुनते हैं तो उस पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल होता है। एक ऐसी ही कहानी बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया प्रदा के साथ भी जुड़ी है। आज हम आपको जया प्रदा से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।

दर्शकों के दिलों पर किया राज
बॉलीवुड एक्ट्रेस जया प्रदा 70 और 80 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं। उन्होंने सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है। जया ने अमिताभ बच्चन से लेकर धर्मेंद्र तक कई बड़े स्टार्स संग फिल्मों में काम किया। लेकिन जया के बारे में एक बात शायद ही कोई जानता होगा वो ये कि एक बार उन्हें चलती ट्रेन में नहाना पड़ा था।

इस वजह से ट्रेन में नहाने को मजबूर हुई जया
जी हां ये किस्सा जया प्रदा की फिल्म ‘सरगम’ से जुड़ा है। दरअसल, आज जहां बड़े से लेकर छोटा स्टार्स तक सभी के पास वैनिटी वैन होती है। वहीं, उस जमाने में ये सब नहीं हुआ करता था। ऐसे में एक्ट्रेसेस को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में जया को ‘सरगम’ की शूटिंग के दौरान लोकेशन और टाइमिंग को समय से कवर करना था।

उन्हें ‘सरगम’ का एक गाना ‘डफली वाले डफली बजा’ की शूटिंग के लिए टाइम पर तैयार होना था। ऐसे में जया को मजबूरी में चलती ट्रेन में नहाना पड़ा था। क्योंकि जया फिल्म के डायरेक्टर को निराश नहीं करना चाहती थी। बता दें कि ये उनकी पहली फिल्म थी और डायरेक्टर को सुबह ही एक सीन की शूटिंग करनी थी। इसलिए जया को ये बड़ा कदम उठाना पड़ा था।

More Topics

जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज की पहचान

15 मार्च को विश्वभर में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस...

मरीजों की सेहत से समझौता नहीं’ – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य मंत्री का मनेन्द्रगढ़ सिविल अस्पताल में औचक निरीक्षण रायपुर।...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित...

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

इसे भी पढ़े