Total Users- 1,156,530

spot_img

Total Users- 1,156,530

Saturday, February 7, 2026
spot_img

टीवी एक्टर्स विवयन और दीपिका इस शो द्वारा करेंगे छोटे पर्दे पर वापसी

कलर्स टीवी का चेहरा रह चुके विवियन डीसेना और दीपिका कक्कड़ के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। बिग बॉस के घर में नजर आ चुके ये एक्टर्स जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे। विवियन और दीपिका का ये प्रोजेक्ट ड्रीमियाता एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के तहत बनेगा। इस शो से दोनों टीवी एक्टर्स की छोटे पर्दे पर वापसी होगी।

विवियन और दीपिका के इस सीरियल की शूटिंग साल 2026 में शुरू होगी। दीपिका कक्कड़ की बात करें तो आखिरी बार उन्हें सिलेब्रिटी मास्टर शेफ्स में देखा गया था। इसके बाद उन्हें कैंसर हो गया था। कैंसर की वजह से दीपिका कक्कड़ ने टीवी की दुनिया से दूरी बना ली थी। हाल ही में दीपिका की सर्जरी हुई थी।

कलर्स के शो में नजर आ चुके हैं विवियन
विवयन डीसेना की बात करें तो वो बिग बॉस 18 के घर में नजर आ चुके हैं। विवियन डीसेना कलर्स टीवी के शो मधुबाला, शक्ति और सिर्फ तुम जैसे हिट शोज में भी नजर आ चुके हैं।

ड्रीमियाता एंटरटेनमेंट रवि दुबे और एक्ट्रेस सरगुन मेहता की प्रोडक्शन की कंपनी है। ड्रीमियाता एंटरटेनमेंट टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित प्रोडक्शन हाउस में से एक है। विवियन और दीपिका के शो की कहानी या नाम को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इस नए शो की खबर सुनकर ही फैंस काफी उत्साहित हैं।

More Topics

India–Russia Relations डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर मॉस्को का दोटूक जवाब

“हमारे भारतीय दोस्त कभी नहीं बदलेंगे” भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को...

चुनाव हारकर अदालत नहीं जाएं उम्मीदवार: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने जन सूरज पार्टी के...

‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ में PM मोदी का संदेश: अंक नहीं, सर्वांगीण विकास है असली लक्ष्य

नई दिल्ली, शुक्रवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास...

PM Modi के भाषण पर Rahul Gandhi का पलटवार: “जो उचित समझो वही करो”

नई दिल्ली, कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता...

रायपुर : शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय फेस-2 का कार्य जल्द होगा प्रारंभ

रायपुर, नवा रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह...

बस्तर : आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम 2026

बस्तर की माटी की खुशबू और समृद्ध जनजातीय संस्कृति...

इसे भी पढ़े