Total Users- 1,202,795

spot_img

Total Users- 1,202,795

Thursday, April 16, 2026
spot_img

जब चेतन भगत को सलमान ने कहा ‘मुझे ऐसा लगता है जैसे चिड़ियाघर का बंदर हूं

चेतन भगत सलमान खान के साथ हेलो और किक फिल्मों में काम कर चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वह सलमान से मिलने उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट गए थे। उस वक्त चेतन बैंक में काम करते थे। उन्होंने अपनी फिल्म वन नाइट एट अ कॉल सेंटर के राइट्स सलमान खान को बेचे थे। इस पर मूवी हेलो बनाई गई थी। चेतन ने बताया कि सलमान उनसे मिलते ही उन्हें पसंद करने लगे थे। बाद में सलमान ने उनसे फेमस होने पर जो कहा वो चेतन आज तक नहीं बोले।

सलमान ने दिया ऑफर
चेतन ने बताया कि सलमान ने उनसे मिलने के कुछ समय बाद ही फैसला कर लिया था कि उनके साथ काम करेंगे। लल्लनटॉप से बातचीत में चेतन भगत बोले, ‘मैंने उनसे कहा कि मैं सिर्फ एक राइटर हूं। मुझे दिन में अपनी बैंक की जॉब के लिए जाना होता है। इस पर सलमान बोले, ‘रुकिए, आप मेरी अगली फिल्म में भी काम कर रहे हैं।’

कुछ छिपाते नहीं सलमान
चेतन भगत ने बताया कि हैलो फिल्म के दौरान उनकी सलमान खान से काफी सीमित बातचीत हुई थी। किक के समय उनके बीच बातें होने लगी थीं। चेतन ने बताया, ‘मैं अक्सर सेट्स पर जाता था, उनसे बातें करता था। वह जो हैं वो हैं। वह कुछ भी छिपाते नहीं हैं।’

नहीं भूले सलमान की लाइन
चेतन ने आगे बताया, ‘हेलो के प्रमोशन के दौरान मैंने उनके साथ एक इंटरव्यू भी किया था। उन्हें कैसा लगता है जब वह कहीं जाते हैं तो भीड़ घेर लेती है, लोग ऑटोग्राफ के लिए मारामारी करते हैं। इस पर सलमान बोले, ‘मुझे ऐसा लगता है जैसे चिड़ियाघर में बंदर होता है। लेकिन मुझे पता है कि मैं फैन्स के बिना कुछ भी नहीं।’ मैं ये लाइन्स कभी नहीं भूला। यह मेरे साथ बहुत छोटे स्केल पर होता है लेकिन जब मैं एयरपोर्ट पर खीजने लगता हूं तो मुझे सलमान की लाइन याद आती है, ‘जिस दिन ये चला गया सब चला गया।

More Topics

जानें, भारत के हर कोने में आलू से बनाये जाने वाले डिश

आलू एक ऐसी सब्जी है, जिसका इस्तेमाल हर भारतीय...

ईरान को परमाणु हथियार रखने से रोकने के लिए बातचीत जारी है-अमेरिकी उपराष्ट्रपति

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने मंगलवार (स्थानीय समय) को...

‘विकसित कर्नाटक और विकसित भारत’ पीएम मोदी ने भारतीयों के लिए 9 संकल्प रखे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों से 'विकसित...

चीन ने टैरिफ बढ़ाने पर अमेरिका को जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी

चीन ने बुधवार को उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज...

सांसद राघव चड्ढा से पंजाब सरकार ने क्यों वापस ली Z+ Security

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा...

इसे भी पढ़े