Total Users- 1,173,903

spot_img

Total Users- 1,173,903

Tuesday, March 17, 2026
spot_img

क्या दयाबेन बनकर वापस आ रहीं दिशा वकानी ? निधि भानुशाली ने दया बेन को लेकर बात की

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में दया बेन यानी दिशा वकाणी काफी समय से गायब हैं। फैंस दिशा को दयाबेन के रूप में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बीच में कई बार ऐसी खबर आई कि दिशा की जगह अब नई दयाबेन आएगी, लेकिन फिर ये खबरें बंद हो जाती हैं। अब शो में सोनू का किरदार निभा चुकीं निधि भानुशाली ने दया बेन को लेकर बात की।

क्या बोलीं निधि
निधि से पूछा गया कि क्या वह दिशा को तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में देखना चाहते हैं? इस पर निधि बोलती हैं कि यह फैसला दिशा को ही लेना पड़ेगा और जो भी उनका फैसला हो दर्शकों को उनके फैसले की रिस्पेक्ट करनी चाहिए। निधि ने कहा, ‘मुझे सच में लगता है कि हम में से कोई फैसला ले सकता है। यह उनकी लाइफ है, उनकी जर्नी है और सिर्फ उन्हें हक है वह क्या करना चाहती हैं।’

दिशा ने हमेशा सबको हंसाया है
निधि ने आगे कहा, ‘बतौर दर्शक हम सब चाहते हैं कि दिशा कमबैक करें, लेकिन हमें उनके हर फैसले की रिस्पेक्ट करनी चाहिए। उन्होंने अपनी मौजूदगी में हमेशा हमें हंसाया है।’ बता दें कि इससे पहले निधि ने दिशा के साथ काम करने पर कहा था, अगर मैं उनको बोलूं कि मुझे अपनी किडनी निकाल के दे दो, वो दे देंगी। वह बहुत अच्छी इंसान हैं।

More Topics

जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज की पहचान

15 मार्च को विश्वभर में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस...

मरीजों की सेहत से समझौता नहीं’ – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य मंत्री का मनेन्द्रगढ़ सिविल अस्पताल में औचक निरीक्षण रायपुर।...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित...

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

इसे भी पढ़े