Total Users- 1,167,847

spot_img

Total Users- 1,167,847

Saturday, March 7, 2026
spot_img

कार्तिक के पारिवारिक समारोह में श्रीलीला की उपस्थिति,अब उड़ रही हैं अफेयर की खबरें

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला जल्द अनुराग बसु के डायरेक्शन में बन रही रोमांटिक फिल्म में नजर आने वाले हैं। हाल में फिल्म की पहली झलक सामने आई थी जिसे देखने के बाद फिल्म का इंतजार हो रहा है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ रोमांस करते दिखेंगे। अब दोनों की ये ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ऑफ स्क्रीन भी नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें श्रीलीला कार्तिक आर्यन के फैमिली फंक्शन में डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो में एक्टर उन्हें अपने फोन के कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे हैं।

दरअसल, कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका तिवारी के मेडिकल करियर में सफलता मिलने पर छोटा फंक्शन का आयोजन किया गया था। इस फंक्शन में श्रीलीला एक्टर के साथ शामिल हुई। वीडियो में श्रीलीला पुष्पा 2 के गाने “किस्सिक” का हुक स्टेप भी करती हैं, लेकिन जैसे ही पार्टी में “मस्त कलंदर” बजता है, वह हंसी में रुक जाती हैं और क्यूट तरीके से साइड हो जाती हैं। यह पल देख कर कार्तिक भी हंसते हुए नजर आते हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद दोनों के अफेयर की खबरें तेज हो गई हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘श्रीलीला कार्तिक के घर तक पहुंच गई हैं, मतलब उनकी मम्मी को लड़की पसंद है’, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कार्तिक को इतना शरमाते हुए नहीं देखा है’, एक और यूजर ने लिखा, ‘अशिक अपनी आशिकी के साथ।’ बता दें, कार्तिक और श्रीलीला की फिल्म इस दीवाली 2025 में थिएटर पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में एक्टर एक रॉकस्टार के किरदार में दिखेंगे। हाल में टीजर सामने आया था जिसमें एक्टर के लुक्स की खूब चर्चाएं हुईं। उन्हें बढीं हुई दाढ़ी में देखा गया था। इस फिल्म में एक्टर एक आशिक बने नजर आएंगे।

More Topics

 कृषक उन्नति योजना से सशक्त हो रहे अन्नदाता

किसानों की खुशहाली को मिला बल, अंतर राशि से...

महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल जानकी

-महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल जानकी-सरकारी योजनाओं...

स्व-सहायता समूह से जुड़कर लखपति दीदी बनी कांतिबाई

मेहनत, धैर्य और सही मार्गदर्शन से कोई भी महिला...

इसे भी पढ़े