Total Users- 1,167,480

spot_img

Total Users- 1,167,480

Friday, March 6, 2026
spot_img

इस एक्टर ने 100 के नोट पर लिया था दादा मुनि यानि अशोक कुमार का ऑटोग्राफ

सीनियर बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र अब भले ही फिल्मों में खास नजर नहीं आते, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। धर्मेंद्र अपनी नई-पुरानी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करते रहते हैं, और कई बार लोगों के ट्वीट और कमेंट पर जवाब भी देते हैं। इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र ने एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने एक काफी पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो साझा की है। तस्वीर में धर्मेंद्र उस दौर के कुछ सबसे नामचीन चेहरों के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में धर्मेंद्र दादा मुनि यानि अशोक कुमार से ऑटोग्राफ ले रहे हैं।

धर्मेंद्र ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “दोस्त, दादा मुनि से 100 रुपये के नोट पर ऑटोग्राफ लेते हुए। प्यारी यादें। निर्देशक अष्ट सेन और मोहन छोटी यह सब देखते हुए।” धर्मेंद्र की इस पोस्ट पर ढेरों फैंस ने कमेंट किया है। एक फॉलोअर ने लिखा, “यादें कहीं भी चली आती हैं, कभी मुस्कान बनकर तो कभी आंखों में पानी बनकर।” एक फॉलोअर ने दादा मुनि से जुड़ी यह याद साझा करने के लिए धर्मेंद्र की तारीफ की है और ऐसी और पुरानी तस्वीरें साझा करने की विनती की है।

More Topics

नेपाल में 5 मार्च को 60 प्रतिशत मतदान हुआ, चुनाव में Gen Z की हुंकार

पिछले साल केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली गठबंधन...

आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर

कोलकाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार दोपहर को पश्चिम बंगाल...

कर्नाटक में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा बैन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने हालिया बजट प्रस्तुति...

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

इसे भी पढ़े