आमिर खान ने गलती कबूल की कहा – ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ की तुलना ‘शोले’ फिल्म से की

बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्टनिस्ट’ कहे जाने वाले आमिर खान अपनी फिल्मों और किरदारों को लेकर बेहद संजीदा रहते हैं। हालांकि, उनके शानदार करियर में कुछ ऐसे मोड़ भी आए जो उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।

हाल ही में मुंबई के व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल में आयोजित ‘स्क्रीन एकेडमी मास्टरक्लास’ के दौरान आमिर खान ने साल 2018 में आई अपनी हाई-बजट फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ की विफलता पर खुलकर बात की।

उन्होंने न सिर्फ यह स्वीकार किया कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर “बुरी तरह से पिट गई”, बल्कि इसके पीछे की बड़ी वजह को भी साझा किया। आमिर खान ने फिल्म की कहानी को “बहुत ही साधारण” बताते हुए इसके बेसिक फॉर्मेट की तुलना 1975 की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर क्लासिक फिल्म ‘शोले’ से कर डाली।

अभिनेता ने कहा कि एक नियम के तौर पर, कोई फ़िल्म करने का फ़ैसला करते समय वह हमेशा स्क्रिप्ट को सबसे पहले रखते हैं। विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित YRF की फ़िल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ को याद करते हुए, आमिर ने कहा कि उन्होंने उस तरीके से हटकर काम किया और बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह एक गलती थी।

उन्होंने यह भी कहा कि सिनेमाघरों में रिलीज़ हुआ फ़िल्म का वर्शन मूल स्क्रिप्ट से बहुत अलग था, क्योंकि कास्टिंग प्रक्रिया के दौरान इसमें कई बदलाव किए गए थे।

More Topics

छ. ग. राज्य महिला आयोग द्वारा 49 मामलों की जनसुनवाई

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा 18 जून को दुर्ग...

’हाइपरटेंशन माह का समापन : बस्तर के नारायणपुर से उठी ‘साइलेंट किलर’ के खिलाफ बड़ी आवाज’

जी.एन.एम. छात्राओं और डॉक्टरों ने संभाली कमान’ रायपुर। उच्च रक्तचाप,...

छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में 28 अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र की...

राष्ट्रीय स्तर पर नृत्य संगीत में दुर्ग का नाम रोशन

छत्तीसगढ़ के दुर्ग की मेधावी छात्राओं ने देहरादून में...

खरीदी व ट्रेवल पर नया पैन कार्ड नियम

आयकर विभाग के नियमों के अनुसार, 2 लाख से...

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने मोदी सरकार की विदेश नीति को ‘झटका’ करार दिया

गुरुवार को कांग्रेस ने US-ईरान शांति समझौते पर हस्ताक्षर...

इसे भी पढ़े