Total Users- 1,172,809

spot_img

Total Users- 1,172,809

Monday, March 16, 2026
spot_img

अभिनेता कमाल राशिद खान गिरफ्तार,मुंबई अंधेरी में हुई फायरिंग मामले से जुड़े तार!

पुलिस के अनुसार, 18 जनवरी को अंधेरी के ओशिवारा इलाके स्थित नालंदा सोसाइटी पर दो गोलियां चलाई गईं। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सोसाइटी परिसर पर दो गोलियां चलाये जाने की बात सामने आयी।

बॉलीवुड के विवादित अभिनेता और खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल राशिद खान (KRK) एक बार फिर कानूनी शिकंजे में फंस गए हैं। ओशिवारा पुलिस ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए KRK को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी इसी महीने मुंबई के अंधेरी इलाके में हुई दो राउंड फायरिंग की घटना के सिलसिले में की गई है। एक अधिकारी ने बताया कि खान को शुक्रवार देर रात पूछताछ के लिए ओशिवारा थाने लाया गया था और अभिनेता ने अपने बयान में अपने लाइसेंसी हथियार से दो गोलियां चलाने की बात स्वीकार की।

पुलिस के अनुसार, 18 जनवरी को अंधेरी के ओशिवारा इलाके स्थित नालंदा सोसाइटी पर दो गोलियां चलाई गईं। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सोसाइटी परिसर पर दो गोलियां चलाये जाने की बात सामने आयी। पुलिस ने बताया कि एक गोली दूसरी मंजिल पर जबकि दूसरी चौथी मंजिल पर लगी थी। उन्होंने बताया कि जहां ये गोलियां लगी थीं उनमें से एक फ्लैट एक लेखक-निर्देशक का है, जबकि दूसरा फ्लैट एक मॉडल का है।

More Topics

मरीजों की सेहत से समझौता नहीं’ – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य मंत्री का मनेन्द्रगढ़ सिविल अस्पताल में औचक निरीक्षण रायपुर।...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित...

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

IMD Weather Alert: बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में अचानक बारिश क्यों हो रही है?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में 50...

डाइटिंग का मतलब डाइट को बैलेंस करना, भूखा रहना नहीं

डाइटिंग करते समय लोग कम से कम खाना खाने...

इसे भी पढ़े