Total Users- 1,159,631

spot_img

Total Users- 1,159,631

Monday, February 16, 2026
spot_img

अनुपम ने बताया, अपना बच्चा नहीं होने पर महसूस होता खालीपन

अनुपम खेर और किरण खेर ने 1985 में शादी की थी। किरण की यह दूसरी शादी है। अनुपम से पहले किरण ने गौतम बैरी से शादी की थी और उस शादी से किरण के बेटे हैं सिकंदर। शादी के बाद अनुपम ने सिकंदर को अपने बेटे की तरह ही प्यार दिया है। सिकंदर ने अनुपम का सरनेम भी अपने नाम के आगे लगाया। शादी के 40 साल बाद अनुपम ने बताया कि उन्हें अब महसूस होता है कि उनका अपना बच्चा भी होना चाहिए। अनुपम ने यह भी बताया कि उनका और किरण का बच्चा क्यों नहीं हुआ।

क्यों होती है कमी महसूस
दरअसल, राज शमानी से बात करते हुए अनुपम ने बताया कि उनके और किरण का बच्चा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि किरण कंसीव नहीं कर पाईं। दरअसल, अनुपम से उनके स्टेटमेंट के बारे में पूछा गया कि उन्हें अपनी आंखों के सामने एक बच्चे को बड़ा होते न देख पाने के कारण उन्हें कुछ खालीपन लगता है। अनुपम ने कहा कि उन्हें पहले नहीं लगता था, लेकिन जैसे ही वह 60 साल के हुए उन्होंने इस बारे में सोचना शुरू कर दिया। अनुपम ने कहा, ‘मैंने बच्चों के साथ काफी काम किया है। मेरे फाउंडेशन ने काम किया है। मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं। मैं एक शो करता था से ना समथिंग टू अनुपम अंकल जो कि एक चिल्ड्रन शो था। किसी ने मुझसे पूछा कि क्या आप ये फील कर सकते हो? मैंने कहा हां और यह सच है।’

क्यों नहीं हुआ उनका और किरण का बच्चा
अनुपम से फिर पूछा गया कि क्यों उनके खुद के बच्चे नहीं हुए तो उन्होंने बताया कि किरण कंसीव नहीं कर पा रही थी और जब उन्होंने एक बार कंसीव किया तो वो सही हिसाब से नहीं बढ़ रहा था। इसके बाद मैं काम में बिजी रहा और सिकंदर अच्छा…अभी भी अच्छा है सिकंदर मेरे लिए। वह जब 4 साल का था कब मेरी लाइफ में आया, जब मेरी किरण से शादी हुई मुझे कुछ मिसिंग नहीं लगा।

More Topics

हरियाणा में 12 लोगों की मौत, क्या दूषित पानी बन रहा है काल?

हरियाणा के पलवल जिले के चायंसा में 15 दिनों...

केंदा व्यपवर्तन और सल्का नवागांव उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 7.15 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर। छत्तीसगढ़-शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बिलासपुर जिले के...

राज्यपाल के गोद ग्राम टेमरी के ग्रामीणों ने किया लोकभवन का भ्रमण

राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर लोकभवन की गतिविधियों...

लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन

-अलका चंद्राकर और वैशाली रायकवार की प्रस्तुतियों ने देर...

समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अन्नदाता भाइयों-बहनों की समृद्धि ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता...

इसे भी पढ़े