Total Users- 1,160,580

spot_img

Total Users- 1,160,580

Thursday, February 19, 2026
spot_img

15 जून से सूर्य करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश,इन 4 राशियों का बदलेगा को मिलेगा लाभ

ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। 15 जून 2025 को सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे। मिथुन राशि के स्वामी सूर्य हैं। सूर्य के मिथुन राशि में जाने से कुछ राशियों को शुभ फल मिलेंगे, जबकि कुछ राशि वालों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। सूर्य गोचर से भाग्यशाली राशियों को धन में बढ़ोतरी, व्यापारिक सुदृढ़ता व नौकरी में उन्नति मिल सकती है। जानें सूर्य गोचर से किन राशियों का बदलेगा समय।

  1. मेष राशि– सूर्य गोचर से मेष राशि वालों को यात्रा में लाभ होगा। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी या प्रशासनिक भूमिका वाले लोगों के लिए यह एक बहुत अच्छा गोचर है। आपकी लीडरशिप क्वालिटी पहले से अच्छी होगी। आर्थिक पक्ष उन्नति भरा रहेगा। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में सुधार होगा।
  2. सिंह राशि– सूर्य का गोचर आपके लिए कई मायनों में लाभकारी रहने वाला है। करियर में उपलब्धि हासिल हो सकती है और पदोन्नति मिल सकती है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों से मिलेंगे। अपने संबंधों से लाभ प्राप्त करेंगे। विदेश जाने का प्लान बन सकता है। आपके रोमांटिक रिश्तों में बदलाव आ सकता है, लेकिन आपके आपसी रिश्ते भी बेहतर होंगे।
  3. कन्या राशि– कन्या राशि के जातकों के लिए यह गोचर लाभकारी रहने वाला है। इस समय आपको नौकरी के लिए विदेश यात्रा करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। विदेश में नौकरी करने का मौका मिल सकता है। व्यापार करने से आपको लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर आपको नए काम, भूमिकाएं और जिम्मेदारियां दी जाएंगी। आपको अपनी स्किल दिखाने का मौका मिलेगा जो करियर को आगे बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। आपको कोई बड़ी आर्थिक परेशानी नहीं होगी।
  4. कुंभ राशि– कुंभ राशि वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है। आप अपने प्रोजेक्ट या व्यवसाय में सफलता हासिल करेंगे। आपकी प्लानिंग सफल होंगी। आप वित्तीय विस्तार के लिए मजबूत स्थिति में है। सूर्य के मिथुन राशि में गोचर करने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लोगों के साथ रिश्तों में सुधार होगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

More Topics

खैर लकड़ी की अंतर्राज्यीय तस्करी का भंडाफोड़

चांपा के गुप्त गोदाम पर छापा, वन विभाग की...

प्रधानमंत्री आवास योजना: साकार हुआ रामकुमार का पक्के घर का सपना

कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, सम्मानजनक जीवन की...

मुख्यमंत्री ने ‘विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा’ का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के...

इसे भी पढ़े