Total Users- 1,160,564

spot_img

Total Users- 1,160,564

Thursday, February 19, 2026
spot_img

सावन महीने में शिवलिंग पर दूध, शहद, तिल और अन्य चीजें चढ़ाने से मिलता है आशीर्वाद

प्रेम-भक्ति और हरियाली का महीना सावन 11 जुलाई 2025 से प्रारंभ हो गया है। इस माह भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती हैं। मान्यता है कि सावन महीने में शिव की उपासना करने से भक्तों के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं। इसके अलावा देवी पार्वती का आशीर्वाद भी वैवाहिक जीवन पर बना रहता है। शास्त्रों के मुताबिक सावन भगवान शिव को प्रसन्न और तप-तपस्या का सबसे शुभ अवसर है। इस अवधि में शिवलिंग पर केवल जल अर्पित करने से भी भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं। हालांकि शिव भक्त सावन में शंकर जी की प्रिय चीजों को भी शिवलिंग पर अर्पित करते हैं। यह बहुत शुभ होता है। परंतु क्या आप जानते हैं महादेव को जल, दूध, घी आदि चढ़ाने से क्या फल मिलता है ? अगर नहीं तो आइए विस्तार से जानते हैं।

शिवलिंग पर इन 12 चीजों को अर्पित करने के लाभ: महादेव की पूजा के समय शिवलिंग पर शहद चढ़ाना कल्याणकारी होता है। इसके प्रभाव से सभी तरह के रोग दूर होते हैं। शमी के फूल चढ़ाने से मनचाहा वर पाने की कामना पूरी होती हैं। हिंदू धर्म में शिवलिंग पर जल चढ़ाने का विशेष महत्व होता है। इससे महादेव की कृपा और जीवन में सुख-समृद्धि वास करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में शिवलिंग पर कच्चे चावल चढ़ाना शुभ होता है। इसे अर्पित करने पर साधक को आर्थिक लाभ मिलता है।

आंकड़े के फूल चढ़ाने से सभी इच्छाएं महादेव पूरी करते हैं। सावन में शिवलिंग पर दूध में चीनी मिलाकर उसे चढ़ना बेहद शुभ होता है। इससे तनाव में कमी आती है। शिवलिंग पर गाय के दूध से बना शुद्ध देसी घी चढ़ाने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलते हैं। सावन में शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाने से भौतिक सुख की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शिवलिंग पर गेहूं अर्पित करने पर संतान सुख मिलता है। गंगा जल चढ़ाने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं। जौ चढ़ाना शुभ होता है। इसके प्रभाव से अटके काम पूरे होते हैं। शिवलिंग पर तिल चढ़ाने से कष्टों का निवारण होता है।

More Topics

खैर लकड़ी की अंतर्राज्यीय तस्करी का भंडाफोड़

चांपा के गुप्त गोदाम पर छापा, वन विभाग की...

प्रधानमंत्री आवास योजना: साकार हुआ रामकुमार का पक्के घर का सपना

कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, सम्मानजनक जीवन की...

मुख्यमंत्री ने ‘विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा’ का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के...

इसे भी पढ़े