Total Users- 1,045,468

spot_img

Total Users- 1,045,468

Saturday, July 12, 2025
spot_img

किस दिशा में पैर करके नहीं सोना चाहिए, आइए जाने

ज्योतिष, वास्तु और हिंदू धर्म के मुताबिक कुछ दिशा में पैरों को करके सोना वर्जित माना गया है। अगर आप इसकी अनदेखी करते हैं, तो आपको शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि किस दिशा में पैर करके नहीं सोना चाहिए।

इस दिशा में पैर करके सोने की न करें गलती

पूर्व दिशा

पूर्व दिशा में पैर करके सोना बहुत अशुभ है। क्योंकि पूर्व दिशा देवताओं की दिशा माना जाता है, इस दिशा में पैर करके सोने से स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए इस दिशा में पैर करके सोना शास्त्रों में अशुभ है।

दक्षिण दिशा

यमराज की दिशा दक्षिण दिशा है। ऐसे में यमराज इस दिशा में सोने से नाराज होते हैं। ऐसे में मंगल दोष लगता है, जिससे जातक को बहुत बुरा लगता है।

इस दिशा में पैर करके सोएं

पश्चिम दिशा

अगर आपको यह सवाल उठता है कि आखिर किस दिशा में पैर करके सोना चाहिए, तो आपको पश्चिम दिशा में सोना चाहिए। इस स्थिति को सोने के लिए सही मानते हैं।

उत्तर दिशा

शास्त्रों के अनुसार उत्तर दिशा में पैर करके सोने से नींद अच्छी आती है और घर में सुख शांति बनी रहती है। यही कारण है कि इन दिशाओं में पैर करके सोने से घर में सुख-शांति आती है। साथ ही शक्ति रहती है।

spot_img

More Topics

मोहन भागवत ने क्यों और किसको कहा- 75 साल का मतलब रिटायर हो जाना चाहिए !

आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत की एक टिप्पणी की...

लखपति दीदी को किया गया सम्मानित

रमोतिन ने स्वयं ट्रैक्टर चलाना सीखा और बनी सक्षम...

इसे भी पढ़े