Total Users- 1,159,649

spot_img

Total Users- 1,159,649

Monday, February 16, 2026
spot_img

रायपुर में गमला से हमलाकर मजदूर की ले ली जान, पुरानी रंजिश के चलते वार‍दात को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार


रायपुर के रामनगर इलाके में एक पुराने विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया, जब भूपेंद्र नाम के एक शख्‍स ने 30 साल के वासु उर्फ सूरज सिन्हा के सिर पर गमला मारकर हत्या कर दी। यह घटना रामनगर चौकी क्षेत्र में हुई, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रायपुर। राजधानी रायपुर के रामनगर इलाके में एक पुराने विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया, जब भूपेंद्र नाम के एक शख्‍स ने 30 साल के वासु उर्फ सूरज सिन्हा के सिर पर गमला मारकर हत्या कर दी। यह घटना रामनगर चौकी क्षेत्र में हुई, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भोपू उर्फ भूपेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार, वासु और भूपेंद्र दोनों ही रामनगर इलाके में मजदूरी का काम करते थे। इनके बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो रविवार को हिंसक घटना में बदल गया। हत्या के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और आरोपी को हिरासत में ले लिया।रामनगर चौकी की पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पुलिस आरोपी भूपेंद्र यादव से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

More Topics

हरियाणा में 12 लोगों की मौत, क्या दूषित पानी बन रहा है काल?

हरियाणा के पलवल जिले के चायंसा में 15 दिनों...

केंदा व्यपवर्तन और सल्का नवागांव उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 7.15 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर। छत्तीसगढ़-शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बिलासपुर जिले के...

राज्यपाल के गोद ग्राम टेमरी के ग्रामीणों ने किया लोकभवन का भ्रमण

राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर लोकभवन की गतिविधियों...

लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन

-अलका चंद्राकर और वैशाली रायकवार की प्रस्तुतियों ने देर...

समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अन्नदाता भाइयों-बहनों की समृद्धि ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता...

इसे भी पढ़े