Total Users-

1,225,890

spot_img

Total Users-

1,225,890
Sunday, May 17, 2026
spot_img

 65 लाख की डकैती में शामिल आरोपी पकड़ाये, रिश्तेदार ही निकले मास्टरमाइंड

65 लाख की डकैती का खुलासा: रिश्तेदार निकला मास्टरमाइंड, 10 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में 11 फरवरी को हुई 65 लाख की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में 10 से 12 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्हें नागपुर, राजनांदगांव और दुर्ग से पकड़ा गया। इस डकैती का मास्टरमाइंड पीड़ित वेल्लू परिवार का ही रिश्तेदार निकला, जिसने सुपारी देकर वारदात करवाई थी।

घटना अनुपम नगर की है, जहां नकाबपोश 5 डकैत एक सफेद कार से पहुंचे। उनके साथ एक महिला भी थी। आरोपी मिलिट्री ड्रेस में थे और खुद को लाल सलाम गैंग का सदस्य बताकर घर में घुसे। उन्होंने घर के तीन सदस्यों को बंधक बनाकर 66 लाख रुपये और जेवर लूट लिए।

पीड़ित परिवार ने हाल ही में पुरखौती जमीन बेची थी, जिससे मिले पैसे घर में रखे थे। घटना के बाद पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई कर आरोपियों को दबोच लिया। आज दोपहर 3 बजे आईजी अमरेश मिश्रा इस मामले का आधिकारिक खुलासा करेंगे।

More Topics

नीदरलैंड ने भारत को लौटाई चोल काल की ये धरोहर

नीदरलैंड ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से सदियों पुरानी...

अब AI और Technology से मिलेगा त्वरित न्याय- CJI सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने शनिवार को प्रौद्योगिकी...

इसे भी पढ़े