Total Users- 1,156,536

spot_img

Total Users- 1,156,536

Saturday, February 7, 2026
spot_img

80 किलो गांजा सहित चार तस्कर गिरफ्तार

सिंघोंड़ा पुलिस ने उड़ीसा से अवैध रूप से गांजा तस्करी करने वाले चार लोगों को 80 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. वे पुलिस को देखकर रोड पर गाड़ी खड़े कर जंगल की ओर भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने भागकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक महासमुंद ने सभी थाना, चौकी प्रभारियों को नशीली पदार्थ, अवैध शराब और अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर कार्रवाई करने और सघन चेकिंग अभियान चलाने के लिए कहा था। साथ ही परिवहन के उन सभी मार्गों पर स्थान और समय बदलकर नाकेबंदी करके संदिग्ध वाहनों को चेक करना भी शामिल है। ओडिसा राज्य में एक मुखबिर सक्रिय करने एवं परिवहन की सूचना प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया था।

31 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से पता चला कि एक सफेद महेन्द्रा बोलेरो कार ओडिशा से महासमुन्द के रास्ते मध्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थ गांजा का बड़ा खेप बरगढ़ ले जा रहा है। पुलिस टीम ने सभी पाईंटों पर बल दिया और संदिग्ध वाहन की जांच की जब बरगढ़, ओडिशा से एक सफेद महेन्द्रा बोलेरो कार (एमपी 40 बीई 0214) महासमुंद की ओर आ रहा था। जो पुलिस को नाके में चेकिंग करते देख वाहन को खड़ा कर जंगल की ओर भागने लगा, जिसे पुलिस ने एन.एच.53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर पकड़ा।

जिनसे ओड़िशा आने का कारण व कार में क्या रखना एवं पुलिस की टीम को देख कर भागने कारण पूछे जाने पर वाहन में गांजा होना बताया। जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे सीट में प्लास्टिक बोरिया भरा हुआ था जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन में प्लास्टिक बोरियों में कुल 80 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला।

पुलिस द्वारा गांजा की तस्करी कर रहे मध्य प्रदेश के सभी चारों तस्कर रामनिवास मीना पिता हरिनारायण मीना (33) साकिन पीपल्या पोस्ट गावरी थाना राघवगढ़ जिला गुना मध्यप्रदेश,शिवकुमार मीना पिता आशाराम मीना (23) साकिन भानपुरा पोस्ट कोन्याकला थाना चाचैड़ जिला गुना मध्यप्रदेश,विजय सिंह मीना पिता देवलाल मीना (54) साकिन कुंभराज इंद्रागांधी वार्ड नंबर 15 थाना कुंबराज जिला गुना मध्यप्रदेश,प्रिया शरण शर्मा पिता प्रकाशवद्र शर्मा (49) साकिन कुंभराज वार्ड नंबर 11 थाना कुंभराज जिला गुना मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से गांजा के संबंध में पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और मध्यप्रदेश में बिक्री करने ले जाना बताये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस के तहत कार्यवाही किया गया।

More Topics

India–Russia Relations डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर मॉस्को का दोटूक जवाब

“हमारे भारतीय दोस्त कभी नहीं बदलेंगे” भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को...

चुनाव हारकर अदालत नहीं जाएं उम्मीदवार: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने जन सूरज पार्टी के...

‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ में PM मोदी का संदेश: अंक नहीं, सर्वांगीण विकास है असली लक्ष्य

नई दिल्ली, शुक्रवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास...

PM Modi के भाषण पर Rahul Gandhi का पलटवार: “जो उचित समझो वही करो”

नई दिल्ली, कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता...

रायपुर : शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय फेस-2 का कार्य जल्द होगा प्रारंभ

रायपुर, नवा रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह...

बस्तर : आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम 2026

बस्तर की माटी की खुशबू और समृद्ध जनजातीय संस्कृति...

इसे भी पढ़े