Total Users- 1,171,211

spot_img

Total Users- 1,171,211

Saturday, March 14, 2026
spot_img

हीरोइन के साथ दो तस्करों की गिरफ्तारी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दुर्ग पुलिस नियमित रूप से जिले में बढ़ रहे नशेबाजों पर कार्रवाई करती है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से पंजाब से छत्तीसगढ़ तक चिटटा यानी की हीरोइन भी दुर्ग पहुंच रही है। इस मामले में पुलिस ने अवैध हीरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, दुर्ग पुलिस को पिछले कुछ दिनों से हीरोइन की बिक्री की शिकायत मिली है। दुर्ग पुलिस ने आज भी चिटटा (हिरोइन) की शिकायत मिलते ही एक विशेष टीम बनाई और उन लोगों को पतासाजी शुरू की. पुलिस को पता चला कि दो लोग खुर्सीपार से शंकर नगर जामुल की ओर अपने चार पहिया वाहन में अवैध मादक पदार्थ लेकर निकले हैं और उसे लोगों को बेचने वाले हैं।

क्राइम ब्रांच की टीम ने गाड़ी का पीछा करते हुए जामुल तक पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की. पहले, आरोपियों ने पुलिस को गुमराह कर दिया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्हें हीरोइन मिली। इस घटना में उनके पास से पकड़ी गई बिलासपुर पासिंग डस्टर कार की कीमत लगभग ४० हजार रुपये है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 21-22 एवं 25 के तहत कार्रवाई की गई है, और दोनों को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। फिलहाल लंबे समय के बाद दुर्ग पुलिस के द्वारा हीरोइन को लेकर कार्रवाई की गई.

More Topics

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जिले...

नवागढ़ की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार सजग

-संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए सर्वेक्षण...

इसे भी पढ़े