Total Users- 1,168,236

spot_img

Total Users- 1,168,236

Sunday, March 8, 2026
spot_img

बुआ की हत्या कर गहने बेचकर गर्लफ्रेंड संग भागने का था प्लान, नाबालिग गिरफ्तार

बुआ की हत्या कर गहने बेचकर गर्लफ्रेंड संग भागने का था प्लान, नाबालिग गिरफ्तार

बिलासपुर। बिल्हा क्षेत्र के ग्राम पौंसरी में एक नाबालिग ने अपनी ही बुआ की हत्या कर दी। इसके बाद परिवार को गुमराह कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच कर नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का खुलासा

मृतका के परिजनों ने उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच के दौरान पुलिस को हत्या की आशंका हुई, जिसके बाद साक्ष्य जुटाए गए।

गहने बेचकर भागने की थी साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका का भतीजा ही हत्या का आरोपी है। पूछताछ में उसने बताया कि वह बुआ के गहने बेचकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फरार होने की योजना बना रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जांच जारी

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।

More Topics

महतारी गौरव वर्ष’ : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आज...

बाथ टॉवल की सही देखभाल और बदलने की जरुरी जानकारी

नहाने या हाथ पोंछने के बाद तौलिया हमारी त्वचा...

रेस्टोरेंट स्टाइल खिले-खिले चावल इस आसान टिप्स से घर पर बनाएं

रेस्टोरेंट में मिलने वाले खिले-खिले चावल देखने में जितने...

इसे भी पढ़े