Total Users- 705,548

spot_img

Total Users- 705,548

Sunday, April 27, 2025
spot_img

सुनीता विलियम्स के पहुंचते ही बढ़ी स्पेस स्टेशन की मुश्किल

150 अरब डॉलर के ISS पर हर पल मंडरा रहा खतरा

वॉशिंगटन: अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की वापसी अभी नहीं हो पाई है। इनके स्पेसक्राफ्ट में हीलियम रिसाव और थ्रस्टर में खराबी देखी गई थी। लेकिन अच्छी बात ये रही कि उनका अंतरिक्ष यान इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से जुड़ गया। सुनीता विलियम्स के स्पेस में फंसने की चर्चा है। नासा का कहना है कि वह फंसी नहीं हैं। लेकिन हाल ही में अंतरिक्ष में एक हादसा देखने को मिला था, जिससे ISS में मौजूद सभी अंतरिक्ष यात्रियों की जान पर बन आई। इन्हें स्पेस स्टेशन में ही शेल्टर लेना पड़ा। दरअसल रूस की एक खराब सैटेलाइट स्पेस में फट गई थी, जिसका मलबा अंतरिक्ष यात्रियों के साथ-साथ 150 बिलियन डॉलर वाले ISS के लिए भी खतरा बन गया था। इससे साबित हो गया कि अंतरिक्ष से जुड़ी खोज इतनी आसान नहीं है।इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन हमारी पृथ्वी की सतह से 400 किमी की ऊंचाई पर धरती का चक्कर लगाता रहता है। इसमें अंतरिक्ष यात्री शोध करते हैं। लेकिन रूसी सैटेलाइट के फटने के बाद इसे मलबे से बचने के लिए दिशा और ऊंचाई बदलनी पड़ी थी। लेकिन यह घटना अकेली नहीं है। ISS को अंतरिक्ष मलबे से बचने के लिए 32 बार अपनी स्थिति बदलनी पड़ी है। यही नहीं लगभग 6000 टन सामग्री लो अर्थ ऑर्बिट में घूम रही है। समस्या कम होने का कोई संकेत नहीं है। सवाल यह भी उठता है कि इनके टकराने से कोई स्पेस स्टेशन कितना जल्दी खत्म हो सकता है, क्योंकि भविष्य में कई प्राइवेट कंपनियां अपना स्टेशन लॉन्च करना चाहती हैं। इसके जरिए वह स्पेस टूरिज्म को बढ़ावा देंगी।

spot_img

More Topics

री-रिलीज हुई ‘अंदाज अपना अपना’, मिला ठीक-ठाक रिस्पॉन्स

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और आमिर खान की फिल्म...

तिरुपति बालाजी मंदिर: आस्था, चमत्कार और मोक्ष का प्रतीक

भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के तिरुमला पहाड़ियों पर...

तीखा और चटपटा भरवां लाल मिर्च का अचार की रेसिपी

अगर आप भी तीखे और मसालेदार खाने के शौकीन...

पुरी: ऐतिहासिक मंदिरों, समुद्र तटों और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम

पुरी (ओडिशा)।पूर्वी भारत का प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल...

बैलाडीला के पहाड़ों पर मनमोहक झारालावा झरना

कहते हैं कि भारतदेश में खूबसूरती और नैसर्गिक सौंदर्य...

Follow us on Whatsapp

Stay informed with the latest news! Follow our WhatsApp channel to get instant updates directly on your phone.

इसे भी पढ़े